फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Three killed, including brothers, found lying on Belan river under mysterious circumstances

प्रयागराज : रहस्यमय परिस्थितियों में सगे भाइयों समेत तीन की मौत, शव बेलन नदी के पुल पर मिला

Tue, 28 Dec 2021 01:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 01:05 PM IST
सार

परिजनों का कहना कि आकाश व विकास हनुमाना बाजार निवासी बड़े व्यवसायी से बकाया रुपया व बोरी लाने की बात बताकर घर से निकले थे। इसके बाद देर रात तक घर नही लौटे और मोबाइल पर भी संपर्क नहीं पा रहा था।

विज्ञापन
Prayagraj: Three killed, including brothers, found lying on Belan river under mysterious circumstances
Prayagraj News : कोरांव थाना के गजाधरपुर गांव में दो भाइयों समेत तीन की मौत पर कोहराम मच गया है। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरांव थाना क्षेत्र के अयोध्या गांव स्थित बेलन नदी पर रहस्यमय परिस्थितयों में तीन युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक अनाज बेचने के लिए मध्य प्रदेश के रीवां जिले में हनुमना इलाके में गए थे। वहां से लौटते समय देर रात घटना हुई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया जांच में दुर्घटना बताया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


गजाधरपुर गांव निवासी आकाश केशरी (22) और विकास केशरी  (25) पुत्रगण पप्पू केशरी अनाज खरीदने व बेचने का व्यवसाय करते थे। इन दिनों धान खरीद- बिक्री का सीजन होने के चलते पप्पू केशरी अपने दोनों पुत्रो के साथ स्थानीय किसानों से धान की खरीद कर हनुमना बाजार स्थित एक बड़े व्यवसायी को बेचने का कार्य करने में जुटे थे।
विज्ञापन


बीते सोमवार की रात लगभग नौ बजे घर से दोनों भाई आकाश केशरी व विकास केशरी  हनुमना बाजार जाने की बात बताकर बाइक से निकले थे। इस दौरान उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एक मजदूर कलबा आदिवासी को भी अपने साथ लेकर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Three killed, including brothers, found lying on Belan river under mysterious circumstances
Prayagraj News : मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : prayagraj

पिता ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों का कहना कि आकाश व विकास हनुमाना बाजार निवासी बड़े व्यवसायी से बकाया रुपया व बोरी लाने की बात बताकर घर से निकले थे। इसके बाद देर रात तक घर नही लौटे और मोबाइल पर भी संपर्क नहीं पा रहा था। अनहोनी की आशंका को लेकर रात लगभग 12 बजे मृतकों के पिता पप्पू केशरी परिवार के सोनू, मोनू, शंकर, शिवम के साथ टवेरा वाहन पर सवार होकर बेटों को ढूढने निकल पड़े।

एक मृतक के शरीर पर नहीं थे खरोंच के निशान
अयोध्या गांव स्थित बेलन नदी के पुल पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बीच पुल पर आकाश, विकास और कलबा का शव पड़ा दिखा। मृतकों के शव के नजदीक बाइक पड़ी हुई थी। बाइक की हेडलाइट टूटी हुई थी, जबकि बाइक के अन्य समान पर कोई खरोच तक नहीं मिला।

शव देख पिता पप्पू केशरी फफक-फफक पडे़। सूचना पर मृतक विकास की पत्नी अनीता,बेटा श्रेष्ठ, बेटी सृष्टि, मृतक आकाश की पत्नी संध्या, बेटा अनमोल और मां शिवदेवी, बहन ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

एसपी यमुनापार सौरक्ष दीक्षित का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है। मौके पर तीनों की बॉडी बाइक के नीचे दबी हुई मिली है। इनमें से दो के सिर पर चोट है, जबकि एक मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल क्योंकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं इसलिए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

काफी जद्दोजहद के बाद शवों को कब्जे में ले सकी पुलिस
तीनों शवों को परिजन पुलिस के सौंपने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस अधिकारियों के काफी समझाने के बाद भी परिजन और ग्रामीण शवों को देने के लिए तैयार नहीं थे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने भी परिजनों को समझाने के प्रयास किया लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश होने पर ग्रामीण तितर बितर हो गए। इसके बाद पुलिस ने आनन फानन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed