{"_id":"5c9e7d39bdec2260e22acdcd","slug":"prayagraj-three-arrested-with-fake-notes-of-60-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः 60 हजार के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः 60 हजार के जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
Sat, 30 Mar 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
nakali note
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से ठीक पहले शहर में नकली नोटों के धंधे का खुलासा हुआ है। 60 हजार मूल्य के जाली नोटों के साथ पुलिस ने 14 हजार असली नोट भी गिरोह के पास से बरामद किए हैं। भदोही से जाली नोटों को लेकर प्रयागराज में खपाया जा रहा था। पुलिस की एक टीम जाली नोटों की आपूर्ति करने वाले की तलाश में भदोही भी गई है। उसे भी नामजद किया गया है।
क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली नोटों के साथ हंडिया में मौजूद हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी धर्मेंद्र यादव, स्वाट टीम के प्रभारी वृंदावन राय, विजय विक्रम सिंह आदि पहुंच गए। हंडिया पुलिस को भी साथ में ले लिया गया। शुक्रवार को हंडिया ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने लच्छागृह हंडिया के पवन कुमार दुबे, सुरियावा भदोही के शिवचंद्र उपाध्याय और हंडिया के आशुतोष कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से 60 हजार के जाली नोट बरामद हुए हैं। इसमें सौ रुपये और पांच सौ रुपये की दो गड्डियां जाली नोटों की थीं। 14 हजार रुपये के असली नोट भी थे। इसके अलावा बुलेट और सुजुकी बाइक भी बरामद हुई। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस पूरे गिरोह का मास्टर माइंड सुरियावां भदोही को रहने वाला अनीस है। वही आधे रेट पर जाली रुपये देता था। पकड़े गए तीनों की जिम्मेदारी प्रयागराज में नकली नोट खपाने की थी। अनीस को भी अभियुक्त बनाया गया है। उसकी तलाश में टीमों ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। शिवचंद्र उपाध्याय पहले भी जाली नोट के साथ पकड़ा जा चुका है।