फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Threatened to kill mining officer

प्रयागराज : खनन अधिकारी को जान से मारने की दी धमकी

Mon, 30 May 2022 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Threatened to kill mining officer
खनन अधिकारी को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

प्रयागराज। मम्फोर्डगंज में खान अधिकारी राघवेंद्र सिंह को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी गई। फर्जी प्रपत्रों पर चल रहे ट्रकों का चालान करने पर उनसे गालीगलौज भी की गई। उन्होंने एक नामजद समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।

उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 25 मई को वह चेकिंग करते हए सोरांव क्षेत्र से फाफामऊ की ओर आ रहे थे। रास्ते में दो ट्रकों का परिवहन पास संदिग्ध मिलने पर उनका चालान कर दिया गया। इसके बाद वह शहर लौटने लगे। तभी मंडलायुक्त कार्यालय के सामने काले रंग की फॉर्च्यूनर लगाकर कुछ लोगों ने उनका सरकारी वाहन रोक लिया। इसके बाद फॉर्च्यूनर से महबूब नाम का व्यक्ति उतरा। जिसने कुछ प्रपत्र देकर पूछा कि आपने मेरे ट्रकों का चालान कैसे किया। स्कैन करने पर प्रपत्र संदिग्ध मिलने पर उन्होंने उससे सुबह नियमानुसार निस्तारण करने की बात कही। आरोप है कि इस पर वह चालान निरस्त न करने पर हत्या की धमकी देने लगा। इसके बाद फोन कर अपने साथियों को भी बुला लिया। इसी दौरान कुछ राहगीरों ने सूचना दी तो पुलिस पहुंची और तब वह भाग निकला। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मामले में सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, लोकसेवक पर हमला करने समेत अन्य धाराओं में भी केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed