{"_id":"6390e0b74f34b46eda718243","slug":"prayagraj-threat-to-sister-living-in-maiden-report-on-brother-allahabad-news-ald347747368","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मायके में रह रही बहन को धमकी, भाई पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मायके में रह रही बहन को धमकी, भाई पर रिपोर्ट
Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : सोशल मीडिया
करेली स्कीम इलाके में अपने मायके में रह रहीं बुजुर्ग अध्यापिका नफीसा जब्बार (67) को जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी किसी और ने नहीं, उनके छोटे भाई असलम ने दी। नफीसा की तहरीर पर भाई और भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त अध्यापिका नफीसा का कहना है कि पति से तलाक के बाद वह पिता के पैतृक आवास में रह रही हैं। घर में छोटा भाई असलम और उसका परिवार भी रहता है। असलम उन्हें घर से निकालना चाहता है। आए दिन शराब पीकर जोर जोर से दरवाजा पीटकर गाली गलौज करता है। एक दिन नफीसा ने डर से मारे ताला बंद कर दिया तो असलम ने उसमें फेवीक्विक डाल दिया। उसने धमकी दी है कि वह पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देगा। डरी सहमी नफीसा ने छह दिसंबर को करेली थान में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन