फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: There was a stir in the CMP degree college due to the bombing, one bomb recovered

प्रयागराज : बम धमाकों से दहल उठा सीएमपी डिग्री कॉलेज, मची अफरातफरी

Sat, 05 Mar 2022 08:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Mar 2022 08:34 PM IST
सार

संतोष सिंह त्रिवेणी नगर नैनी का रहने वाला है। वह सीएमपी कॉलेज में वाहन स्टैंड चलाता है। शनिवार दोपहर 2.30 बजे के करीब रोज की तरह वह स्टैंड पर ही था। इसी दौरान करीब दो दर्जन युवक पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उसे पीटने लगे।

विज्ञापन
Prayagraj: There was a stir in the CMP degree college due to the bombing, one bomb recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक के बाद एक कई बम फोड़े गए, एक बम बरामद

विज्ञापन

जार्जटाउन में सीएमपी डिग्री कॉलेज परिसर में स्थित वाहन स्टैंड के बाहर ताबड़तोड़ बमबाजी की गई। दो दर्जन हमलावरों ने एक के बाद एक कई बम फोड़कर दहशत फैला दी। मामला एक दिन पहले बाइक खड़ी करने को लेकर कॉलेज के ही एक छात्र से हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जिसने अपने साथियों को बुलाकर घटना कराई। पुलिस नामजद केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।



संतोष सिंह त्रिवेणी नगर नैनी का रहने वाला है। वह सीएमपी कॉलेज में वाहन स्टैंड चलाता है। शनिवार दोपहर 2.30 बजे के करीब रोज की तरह वह स्टैंड पर ही था। इसी दौरान करीब दो दर्जन युवक पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो उसे पीटने लगे। जब उसके साथियों ने बीचबचाव करना चाहा तो हमलावरों ने बम से हमला शुरू कर दिया।

विज्ञापन






एक के बाद एक कई बम फोड़े। जोरदार धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जांच पड़ताल में एक बम मौके से बरामद हुआ, जो फट नहीं सका था। पूछताछ में स्टैंड संचालक ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में से एक नैनी अरैल का आशीष यादव था।



उसने यह भी बताया कि एक दिन पहले बाइक खड़ी करने को लेकर उसका कॉलेज के ही एक छात्र से विवाद हुआ था। उसने गालीगलौज भी की थी जिसके बाद लोगों ने मामला शांत करा दिया था। शनिवार को वही छात्र आशीष समेत अपने अन्य अज्ञात साथियों को लेकर आया था। जिन्होंने बमबाजी की। जार्जटाउन इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि एक नामजद व अन्य अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed