{"_id":"6197d8135ff676740104cd46","slug":"prayagraj-the-woman-sitting-in-the-shop-was-stabbed-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : दुकान में बैठी महिला को चाकू से गोदकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : दुकान में बैठी महिला को चाकू से गोदकर मार डाला
Fri, 19 Nov 2021 10:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलागढ़ बाजार में दुकान पर बैठी गीता देवी(55) को चाकू से गोदकर मार डाला गया। बीचबचाव को बहू विनीता(27) पहुंची तो ताबड़तोड़ वार कर उसे भी जख्मी कर दिया गया। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे हमलावरों में से एक को पकड़ लिया जिसे जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि जमीनी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
गीता देवी के पति शिवशंकर का निधन हो चुका है और वह बेटे सुनील उर्फ पिंटू व बहू के साथ रहती है। घर में ही वह किराना की दुकान चलाती है। रोज की तरह शुक्रवार रात 8.30 बजे के करीब भी वह दुकान पर ही बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका चचेरा देवर राजकुमार तीन अन्य लोगों संग वहां पहुंच गया और जमीन की रंजिश को लेकर उससे झगड़ने लगा। देखते ही देखते बात बढ़ गई और उसने चाकू निकालकर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से गीता संभल नहीं सकी और वह लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गई। उसकी चीख सनुकर विनीता पहुंची तो हमलावरों ने उस पर भी ताबड़तोड़ वार किए जिससे वह भी जख्मी हो गई।
विज्ञापन
सास-बहू की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। जिस पर ग्रामीणों ने राजकुमार को दबोच लिया और फिर उसे जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे किसी तरह हिरासत में लेकर थाने ले गई। उधर दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां गीता को मृत घोषित कर दिया गया। उधर विनीता को डॉक्टरों ने भर्ती कर लिया। एसओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राजकुमार से पूछताछ की जा रही है। तहरीर अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
मृतका का चचेरा देवर है आरोपी
पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया राजकुमार मृतका का चचेरा देवर है। उसके बेटे ने बताया है कि आरोपी व उसकेपरिवारवालों से उसकेपरिवार का जमीन का विवाद चल रहा है। आरोपी पक्ष ने उसके पिता की महाराष्ट्र स्थित पैतृक संपत्ति कब्जा ली है और अब वह होलागढ़ स्थित जमीन को भी कब्जाना चाहते हैं। इसी को लेकर वह पिछले कई दिनों से उनकी मां से विवाद कर रहे थे। आरोप यह भी है कि हमले में आरोपी के दो अन्य भाई भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।