फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The political atmosphere heated up by the hoardings of Ayodhya Ram temple put up by the BJP

प्रयागराज : भाजपा की ओर से लगाए गए अयोध्या राममंदिर की होर्डिंग से सर्दी में गर्म हो गया सियासी माहौल

Tue, 07 Dec 2021 04:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 04:34 AM IST
सार

भाजपा की ओर से जिले में यमुनापार और शहर में लगाई गई होर्डिंग में रामलला की दो तस्वीरें भी प्रिंट हैं। पहली तस्वीर में टेंट में बारिश में भीगते हुए रामलला की तस्वीर है तो दूसरे हिस्से में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर के भव्य मॉडल की।

विज्ञापन
Prayagraj: The political atmosphere heated up by the hoardings of Ayodhya Ram temple put up by the BJP
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के प्रयागराज आगमन के पूर्व पार्टी द्वारा जिले के तमाम स्थानों पर श्री राम मंदिर की लगाई गई होर्डिंग खासा सुर्खियों में आ गई। इस होर्डिंग ने प्रयागराज में सर्दी के इस मौसम में सियासी माहौल को भी गर्म कर दिया। भाजपा नेता इस होर्डिंग में अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के मॉडल को सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं तो वहीं विपक्षी दलों ने पार्टी पर आरोप लगाया है कि वह मंदिर, मस्जिद के नाम पर लोगों को बांटने में जुटी है। मंदिर निर्माण का निर्णय सुप्रीम कोर्ट का है, इसमें भाजपा का कोई योगदान नहीं है। 

विज्ञापन


भाजपा की ओर से जिले में यमुनापार और शहर में लगाई गई होर्डिंग में रामलला की दो तस्वीरें भी प्रिंट हैं। पहली तस्वीर में टेंट में बारिश में भीगते हुए रामलला की तस्वीर है तो दूसरे हिस्से में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर के भव्य मॉडल की। होर्डिंग्स में सबसे ऊपर लिखा हुआ है  ‘फर्क साफ है’ और सबसे नीचे भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल बना हुआ है। होर्डिंग के इस हिस्से में सोच ईमानदार, काम दमदार और  दूसरे हिस्से में फिर एक बार भाजपा सरकार लिखा हुआ है।

विज्ञापन

सपा ने कहा योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल

इस होर्डिंग को लेकर भाजपा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता का कहना है कि होर्डिंग में कुछ भी गलत नहीं है।  मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं है। लेकिन मंदिर के लिए पार्टी ने जो कुछ किया उसकी जानकारी तो लोगों तक पहुंचनी ही चाहिए। पूर्व विधायक दीपक पटेल ने कहा कि होर्डिंग में ऐसा कुछ भी नहीं है। विपक्षी दल इस मामले में राजनीति कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सपा जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है।

इसी वजह से अब भगवान राम के होर्डिंग लगाकर भाजपा लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। राम मंदिर के भावनात्मक मुद्दे के बहाने साम्प्रदायिकता फैलाने और वोटों का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की जा रही है। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल का कहना है कि भाजपा को अपनी हार का एहसास हो गया है,  इसी वजह से वह वोटरों को बरगलाने की फिराक में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed