फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The miscreants snatched five lakh rupees from the betel trader, one was caught

प्रयागराज: बदमाशों ने पान व्यवसायी से छीने पांच लाख रुपये, एक पकड़ा गया

Thu, 10 Jun 2021 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 12:10 AM IST
सार

  •  सिविल लाइंस में हुई घटना, आरोपी से पूछताछ जारी

विज्ञापन
Prayagraj: The miscreants snatched five lakh rupees from the betel trader, one was caught
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिविल लाइंस में बस अड्डे के पास बुधवार को खुद को एसओजी सिपाही बताने वाले चार बदमाशों ने पान व्यवसायी राम आसरे चौरसिया से पांच लाख छीन लिए। राम आसरे ने शोर मचाया तो एक मीडियाकर्मी और उनके साथी ने बदमाशों को दौड़ाया और विवेकानंद मार्ग से एक को पकड़ लिया। बाइक पर पीछे बैठा साथी भाग निकला। पकड़े गए शख्स से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन



वाराणसी के रहने वाले राम आसरे चौरसिया पान व्यवसायी हैं। बुधवार को वह तगादा के लिए यहां आए थे। पांच लाख रुपये इकट्ठे करने के बाद पैदल ही बस अड्डे की ओर जा रहे थे। बस अड्डे के पास बाइक सवार चार बदमाश पहुंचे और राम आसरे से कहा कि वे एसओजी के सिपाही हैं। बैग की जांच करनी है। पैसे देखकर कहा कि कहां से लाए। राम आसरे डर गया। वह बैग बगल में रखकर बदमाशों से बात करने लगा। उसी समय एक बदमाश ने बैग उठाया और बाइक स्टार्ट कर भाग निकला। राम आसरे चीखते हुए उनके पीछे दौड़ा।
विज्ञापन



उसी समय मीडियाकर्मी अमित श्रीवास्तव अपने दोस्त के साथ सिविल लाइंस की ओर जा रहे थे। उन्होंने बदमाशों का पीछा कर लिया। विवेकानंद मार्ग पर उन्होंने बाइक से भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ा लेकिन पीछे बैठा बदमाश पैदल ही भाग निकला। पुलिस बदमाश को सिविल लाइंस थाने ले गई। बदमाश से पूछताछ की जा रही थी। राम आसरे के रुपये नहीं मिले हैं। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि एक आरोपी मो. अमजद को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed