फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The kidnapping of a girl in Phulpur created a stir, brother is locked in Pakistan's jail

प्रयागराज : फूलपुर में युवती के अपहरण से मचा हड़कंप, भाई बंद है पाकिस्तान की जेल में

Tue, 12 Jul 2022 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 01:07 AM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के सांवडीह गांव से एक 19 वर्षीय लड़की सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से थोड़ी दूर पर स्थित खेत में धान की रोपाई करने के लिए अकेले पैदल ही जा रही थी। अभी वह प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर खेत से थोड़ी दूर पहले ही पहुंची थी।

विज्ञापन
Prayagraj: The kidnapping of a girl in Phulpur created a stir, brother is locked in Pakistan's jail
युवती का अपहरण

विस्तार

फूलपुर में धान की रोपाई करने जा रही एक युवती का चार पहिया सवार कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। परिजन उसकी खोजबीन में दिन भर लगे रहे। शाम को उसने अपने भाई के मोबाइल पर फोन कर आपबीती सुनाई तो हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी घटना को लेकर हलकान हो उठी। फिलहाल देर शाम तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका था। 

विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के सांवडीह गांव से एक 19 वर्षीय लड़की सोमवार सुबह करीब 11 बजे घर से थोड़ी दूर पर स्थित खेत में धान की रोपाई करने के लिए अकेले पैदल ही जा रही थी। अभी वह प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर खेत से थोड़ी दूर पहले ही पहुंची थी। अचानक वहां पहुंचे चार पहिया वाहन सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उसे देखते ही गाड़ी रोक दी और पता पूछा लड़की जब रुकी तो आरोप है कि चार पहिया वाहन सवार अज्ञात लोग उसे अपनी गाड़ी में खींच लिए और प्रयागराज शहर की तरफ भाग निकले।

विज्ञापन

उधर घटना को लेकर घर के लोगों को कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने सोचा कि वह खेत में धान की रोपाई करने गई है। लेकिन दोपहर बाद जब वह खेत नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन में लग गए। शाम तक उसका कोई अता पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक शाम करीब 4 बजे उसने अपने छोटे भाई के मोबाइल पर फोन करके बताया कि चार पहिया वाहन सवार लोगों ने उसका अपहरण करने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया और लेकर चले गए। उसके साथ गाड़ी में दो और भी लड़कियां हैं। रुके हुए स्थान का नाम वह नहीं बता पाई। उसने परिजनों को सिर्फ इतना बताया कि जिस जगह गाड़ी रुकी है पहाड़ ही पहाड़ दिख रहा है ।

अपहरण की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमित कुमार राय उसके घर व घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। पुलिस भी इस मामले को लेकर हलकान है। उधर क्षेत्राधिकारी फूलपुर राम सागर व कोतवाली प्रभारी फूलपुर अमित कुमार राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अपहरण का नहीं लग रहा है। लड़की ने जिस मोबाइल नंबर से अपने भाई के नंबर पर अपने अपहरण की बात बताई उस नंबर को ट्रेस किया गया तो पता चला कि नंबर उसकी मां के नाम से है। फिलहाल लड़की के भाई की तहरीर पर धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस मामलेे की छानबीन में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

भाई बंद है पाकिस्तान जेल में, पिता महाराष्ट्र में रहकर करते हैं कमाई
फूलपुर के साँवडीह गांव की रहने वाली अपहृत युवती तीन भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर की है। बताते हैं कि उसके पिता महाराष्ट्र स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वहीं बड़ा भाई समुद्र के किनारे मछली मारने का काम करता था। कुछ महीने पहले उसे पाकिस्तान के बार्डर पर घुस जाने के कारण वह पाकिस्तान जेल में बंद है। घर पर उसकी मां के अलावा छोटी बहन और छोटा भाई हैं। घटना को लेकर मां भाई बहन सकते में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed