फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The body of the young man was found near the railway track, the marriage took place three days ago

Prayagraj : युवक का शव रेल पटरी के पास मिला, तीन दिन पहले हुई थी शादी

Wed, 16 Jun 2021 10:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 10:12 PM IST
सार

  • रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा पाया गया था युवक का शव, परिजनों ने जताई थी हत्या की आशंका
  • बाद में जीआरपी को परिजनों ने लिखकर दिया कि ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
  • तीन दिन पहले धूमधाम से हुआ था युवक का विवाह

विज्ञापन
Prayagraj: The body of the young man was found near the railway track, the marriage took place three days ago
क्राइम

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर रेलवे क्रासिंग के बगल रामनाथपुर रेलवे स्टेशन पर बुुधवार की सुबह सुनील कुमार शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर चोट के कई निशान थे। तीन दिन पहले ही सुनील का विवाह हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि बाद में जीआरपी को लिखकर दिया कि ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सुनील की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। 
विज्ञापन


सरायइनायत थाना क्षेत्र के जैतपुर रेलवे क्रॉसिंग के बगल रामनाथपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के पास बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की लाश पाई गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। मामला जीआरपी के अंतर्गत होने के कारण युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस और जीआरपी युवक के शव की शिनाख्त में जुटी हुई थी। तभी युवक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त सुनील कुमार (27) पुत्र हीरालाल निवासी फतूहां के रूप हुई। सुनील की शादी 13 जून को गुंजा पुत्री गुलाब निवासी बालक सराय इस्माइल, उतरांव के साथ हुई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात तकरीबन आठ बजे सुनील घर से निकला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान देख परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि बाद में लिखकर दिया कि ट्रेन की चपेट में आने से सुनील की मौत हो गई। 
विज्ञापन


विवाह के दूसरे दिन तबियत हुई थी खराब, ले गए थे तांत्रिक के पास 
सुनील और गुंजा की 13 जन को शादी हुई थी। 14 जून को सुनील ऊटपटांग हरकतें करने लगा। हरकतों से लग रहा था कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। 15 जून को जब उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे हंडिया के एक तांत्रिक के पास लेकर गए। वहां पर भी सुनील को कोई आराम नहीं मिला। सुनील के ससुर गुलाब को पता चला तो वह उसे लेकर दूसरे तांत्रिक के पास गए। लेकिन उसकी तबियत लगातार खराब हो रही थी। दोपहर में परिजन उसे लेकर घर चले आए थे। इसी बीच देर शाम को सुनील गांव के दो लोगों के साथ घूमने के लिए फतूहां बाजार गया था पर लौटकर नहीं आया। रातभर परिजन उसकी तलाश करते रहे। सुबह मौत की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। सुनील दो बहनों के बीच एकलौता भाई था। सुनील पिता हीरालाल के साथ मजदूरी करता था। उसके मां का देहांत हो चुका है। दोनों बहनों की भी शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथों की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ा सुहाग
अभी तीन दिन पहले की ही तो बात है। पूरे धूमधाम और गाजेबाजे के साथ सुनील बारात लेकर गुंजा के घर पहुंचा था। दोनों घरों में खुशियों का माहौल था। अभी तो गुंजा के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूटी थी कि उसका सुहाग उजड़ गया। पति के मौत की खबर गुंजा को उसके मायके में मिली तो वह बेसुध होकर गिर पड़ी। परिवार की महिलाएं लगातार उसे संभालने में लगी हुई थीं।  गांव की बस्ती में मातम छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed