{"_id":"61d880f3f2f19a422f4a2176","slug":"prayagraj-the-accused-of-forgery-of-lakhs-escaped-from-the-police-station-by-dodging","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : लाखों की जालसाजी का अभियुक्त चकमा देकर थाने से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : लाखों की जालसाजी का अभियुक्त चकमा देकर थाने से फरार
Fri, 07 Jan 2022 11:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:35 PM IST
सार
रूदापुर गद्दोपुर निवासी शाहआलम ने जमीन के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में महेश उर्फ महेंद्र पटेल निवासी गौरा फाफामऊ समेत तीन पर करीब दो महीने पहले केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
फरार।
- फोटो : Social Media
विस्तार
लाखों की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त महेंद्र पटेल पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकला। वह किसी मामले में पैरवी के लिए पहुंचा था जिसके बाद पहचाने जाने पर उसे हिरासत में ले लिया गया था। कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों की आंख में धूल झोंककर वह गायब हो गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।
विज्ञापन
रूदापुर गद्दोपुर निवासी शाहआलम ने जमीन के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में महेश उर्फ महेंद्र पटेल निवासी गौरा फाफामऊ समेत तीन पर करीब दो महीने पहले केस दर्ज कराया था। उन्होंने यह भी बताया था कि उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में सात मुकदमे पहले से दर्ज हैं। कैंट थाने में दर्ज मामले में वह वांछित भी चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को आरोपी फाफामऊ थाने में किसी मामले में पैरवी करने पहुंचा था।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी हुई कि उक्त व्यक्ति वांछित है तो उसे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि कुछ ही देर बाद वह थाने से चंपत हो गया। इस मामले में फाफामऊ थाना प्रभारी आनंद वर्मा का कहना है कि घटना के समय वह थाने पर नहीं थे। बाद में जानकारी पर उन्होंने संबंधित विवेचकों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी पर उनके थाने में दो मामले दर्ज हैं जिनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है। ऐसे में नोटिस तामीला कराकर उसे छोड़ दिया गया। अन्य किसी थाने से आरोपी वांछित हो, तो इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन