फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj temperature: Heat wave alert, mercury may cross 46 degrees

Prayagraj Temperature : लू का अलर्ट, प्रयागराज में 46 डिग्री के पार जा सकता है पारा

Sat, 16 May 2026 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 May 2026 02:24 PM IST
सार

Prayagraj News Today :संगमनगरी प्रयागराज एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में आने जा रही है। मौसम विभाग के संकेत बता रहे हैं कि अगले कुछ दिनों में शहर में लू का प्रकोप और बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। दोपहर की तेज धूप, गर्म हवाएं और रात में भी कम राहत लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। 

विज्ञापन
Prayagraj temperature: Heat wave alert, mercury may cross 46 degrees
भीषण धूप और गर्मी के चलते लोगों का हाल बेहाल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में बुधवार को आई तेज आंधी के बाद शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज तल्ख हो गया। शुक्रवार की सुबह हवाओं की सुस्ती से चिलचिलाती धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर में तपिश इस कदर बढ़ी कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही सूरज आग का गोला बना था। तेज धूप से बढ़ी तपिश से बादलों की आवाजाही ने कुछ राहत दिलाई। इसके बाद बाद फिर चटक धूप के बीच गर्म हवाएं शरीर के खुले हिस्सों में नश्तर की तरह चुभती रहीं। दोपहर में सड़कें भट्ठी की तरह तपती रहीं। छुट्टी के समय रिक्शा-ट्रॉली में बच्चों के चेहरे लाल दिखे। पसीना उनके माथे पर साथ नजर आया।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साफ है कि अब रात में भी तपिश परेशानी का कारण बन रही है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. शैलेष राय के अनुसार आने वाले दिनों में उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी। छह दिनों तक तापमान में वृद्धि के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


आमतौर पर ऐसा मौसम जून में देखने को मिलता है। इस बार पश्चिम के कुछ इलाकों में बारिश होने की वजह से उमस बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 17 से 20 मई तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के आसार हैं। वहीं, 20 मई के बाद तापमान में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल सकती है।

पिछले साल आज के दिन कितना था तापमान

उपलब्ध ऐतिहासिक मौसम रिकॉर्ड के अनुसार, पिछले वर्ष मई के इसी समय प्रयागराज में अधिकतम तापमान लगभग 41–42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। इस वर्ष तापमान उससे कई डिग्री अधिक जाने की संभावना दिखाई दे रही है।

2024 में पारा पहुंचा था 48 के पार

जब लंबे समय तक शुष्क और बहुत गर्म हवाएं चलती हैं तथा तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच जाता है, तब लू जैसी स्थिति बनती है। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में मई और जून के दौरान यह स्थिति अधिक देखी जाती है। प्रयागराज का भौगोलिक क्षेत्र भी ऐसी परिस्थितियों के प्रति संवेदनशील माना जाता है और यहां गर्मियों में तापमान कई बार 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। वर्ष 2024 में प्रयागराज ने 48.8 डिग्री सेल्सियस तक का रिकॉर्ड भी दर्ज किया था।

ऐसे करें गर्मी से बचाव

1- लगातार थोड़ी मात्रा में पानी पीते रहें। नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और बेल का शरबत पीएं।

2- खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूजा खाएं।

3- मसालेदार और भारी भोजन से बचें। यह पेट की गर्मी बढ़ाता है। दही और सलाद का सेवन करें।

4- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।

5- उमस से त्वचा पर फंगल इन्फेक्शन हो सकता है, रोजाना दो बार नहाएं।

6- नहाने के पानी में टी-ट्री ऑयल या नींबू की बूंदें डाल सकते हैं।

7- घमौरियों से बचने के लिए एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें।

8- कूलर को कमरे के अंदर न रखें, उसे खिड़की या दरवाजे पर लगाएं।

9- हल्के रंग के या ब्लैकआउट परदों का इस्तेमाल करें, ताकि धूप और गर्मी अंदर न आए।

10- दोपहर 12 से चार बजे के बीच बाहर न निकलें। अगर निकलना जरूरी हो तो सिर ढकें और पानी साथ रखें।

एक सप्ताह तक के मौसम का पूर्वानुमान

शनिवार    45°C    तेज धूप, गर्म हवाएं
रविवार    46°C    लू का असर बढ़ सकता
सोमवार    46°C    दिन में बेहद गर्म
मंगलवार    45°C    शुष्क मौसम
बुधवार    45°C    गर्म हवा जारी
गुरुवार    46°C    राहत की संभावना कम
शुक्रवार    45°C    उमस और गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed