फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Sunny Deol filled up in the election campaign, in road show

प्रयागराजः चुनाव प्रचार में सनी देओल ने भरा दम, रोड शो में उमड़ी 

Sun, 05 May 2019 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Sunny Deol filled up in the election campaign, in road show
sunny deol - फोटो : प्रयागराज
अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने शनिवार की रात प्रयागराज में भाजपा के चुनाव प्रचार में दम भर दिया। प्रयागराज की फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट में निकले रोड शो में सनी देओल को देखने के लिए शहरी उमड़ गए। सिविल लाइंस से जीरोरोड तक निकले रोड शो में सनी की एक झलक देखने के लिए लोग बेताब रहे। इस दौरान जगह-जगह सनी पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम शहरियों द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भी लोगों में होड़ मची रही।
विज्ञापन


सनि देओल का रोड शो शाम 5.15 बजे से शुरू होना था लेकिन रायबरेली में विलंब हो जाने की वजह से वे पुलिस लाइंस की बजाय शाम सात बजे के बाद बम्हरौली एयरपोर्ट चार्टड प्लेन से उतरे। यहां कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने उनकी अगुवाई की। एयरपोर्ट से सनी देओल सीधे सिविल लाइंस पहुंचे। यहां एमजी मार्ग पर वे कार की छत खोलकर खड़े हो गए। उन्हें देखने एवं हाथ मिलाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। उनके साथ कुछ देर रीता जोशी भी खड़ी हुई।
विज्ञापन


सुभाष चौराहे पहुंचते-पहुंचते केशरी देवी पटेल भी सनी के वाहन में सवार हो गई। इस दौरान विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, संजय गुप्ता, दीपक पटेल आदि भी सनी के पीछे कार की छत पर बैठ गए। सुभाष चौराहे से बिग बाजार, बस स्टेशन, लोहिया चौराहा, फायर ब्रिगेड, निरंजन, जानसेनगंज, घंटाघर होते हुए सनी देओल का रोड शो जीरोरोड तक गया। रास्ते  भर सनी देओल अपने दोनों हाथ से शहरियों का अभिवादन करते रहे। बीच-बीच में रीता जोशी उन्हें शहर में किए गए सौंदर्यीकरण के कार्य की जानकारी देती रही। इस दौरान भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, आशीष  गुप्ता, आनंद दुबे, पवन श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ मिश्र, मृत्युंजय तिवारी, अमर वैश्य, मानस शर्मा, सुशील मिश्रा, विजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed