{"_id":"61d1b5f0e039dd63b461ba3a","slug":"prayagraj-stopped-the-increment-of-the-teacher-who-broke-the-thumb-of-the-student-bsa-took-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : छात्र का अंगूठा तोड़ने वाली शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, बीएसए ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : छात्र का अंगूठा तोड़ने वाली शिक्षिका की वेतनवृद्धि रोकी, बीएसए ने की कार्रवाई
Sun, 02 Jan 2022 07:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:55 PM IST
सार
प्राथमिक विद्यालय करमा की प्रधानाध्यापिका रागिनी जायसवाल पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का ऑडियो/वीडियो बनाकर उन्हें परेशान करने, विद्यालय में शिक्षण का माहौल खराब करने, विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, रसोइयों एवं ग्राम प्रधान के साथ सामंजस्य का अभाव होने के आरोप थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कौंधियारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय करमा में कक्षा-तीन के एक छात्र को मारने-पीटने और उसका अंगूठा तोड़ने के आरोप में फंसी प्रधानाध्यापिका रागिनी जायसवाल की दो वेतनवृद्धि रोक दी गई है। साथ ही शिक्षिका को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर भेज दिया गया है। रागिनी पर कई अन्य गंभीर आरोप भी लगे हैं, जिनकी जांच में पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण कुमार तिवारी ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय करमा की प्रधानाध्यापिका रागिनी जायसवाल पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों का ऑडियो/वीडियो बनाकर उन्हें परेशान करने, विद्यालय में शिक्षण का माहौल खराब करने, विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, रसोइयों एवं ग्राम प्रधान के साथ सामंजस्य का अभाव होने के आरोप थे। वहीं, कक्षा-तीन के एक छात्र के अभिभावकों ने लिखित शिकायत की थी कि प्रधानाध्यापिका ने छात्र को मारापीटा और उसका अंगूठा तोड़ दिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इन आरोपों की जांच की जिम्मेदारी करछना के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी थी। आरोपों की पुष्टि होने पर प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निलंबन मामले में कोरांव के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह और मऊआइमा की खंड शिक्षा अधिकारी किरन यादव को संयुक्त रूप से जांच की जिम्मेदारी सौंपी। संयुक्त जांच रिपोर्ट में भी आरोपों की पुष्टि हुई है। इन आरोपों की पुष्टि होने के कारण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका की दो वेतनवृद्धि रोक दी है। साथ ही अकादमिक नेतृत्व क्षमता का अभाव होने के कारण रागिनी जायसवाल को कौंधियारा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पिपरहटा में सहायक अध्यापक के पद पर बहाल करते हुए तैनाती दी गई है।
विज्ञापन