{"_id":"63b438601bbbbc0c90589846","slug":"prayagraj-sports-news-city-news-ald3496691182","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रोमांचक मुकाबले में जीता विराट स्पोर्ट्स क्लब, पार्थ क्लब भी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रोमांचक मुकाबले में जीता विराट स्पोर्ट्स क्लब, पार्थ क्लब भी विजयी
विज्ञापन
रोमांचक मुकाबले में जीता विराट
स्पोर्ट्स क्लब, पार्थ क्लब भी विजयी
प्रयागराज। विराट स्पोर्ट्स क्लब ने मनीष देब स्कंद गुप्त स्मारक एसीए अंडर-16 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले में सी सहायक क्लब को तीन विकेट से और पार्थ क्रिकेट क्लब ने देव स्पोर्ट्स क्लब को 17 रन से हराकर प्रतियोगिता में पूर्ण अंक हासिल किए हैं।
मंगलवार को त्रिवेणी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में सी सहायक क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 223 रन (सूरज चौहान 59 नाबाद, यशराज 50, अभिषेक यादव 43, अमित सिंह 2/30, सूर्यांश सिंह 2/44) बनाए। जवाब में विराट स्पोर्ट्स क्लब की टीम ने 34.4 ओवर में 227 रन (शिवम 62, शुभम बिंद 48 नाबाद, अमित सिंह 34 रन, सूरज चौहान 3/39, यशराज 2/42) बना लिए।
वहीं गवर्नमेंट प्रेस मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पार्थ क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 180 रन (अक्षत यादव 60, आशुतोष कुमार 35, विकास कुमार 3/38, बादल कुमार 2/33) बनाए। जवाब में देव स्पोर्ट्स क्लब की टीम 37 ओवर में 163 रन (मो. फैजान 63, विकास कुमार 25, अनुवेंद्र यादव 3/25, अनुराग कुमार 3/29, विराट पांडेय 3/40) ही बना सकी। संवाद