फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj sports news

Prayagraj News: वाराणसी विजेता, मेरठ उपविजेता, आठवें स्थान पर रहा प्रयागराज

Sat, 07 Jan 2023 08:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
prayagraj sports news
तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन - फोटो : amar ujala
वाराणसी विजेता, आठवें स्थान पर रहा प्रयागराज
विज्ञापन

प्रदेशीय विद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज मैदान पर चल रही तीन दिवसीय 66वीं प्रदेशीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। वाराणसी के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक मेडल बटोरे और मंडल को विजेता बनाया। वहीं, मेरठ मंडल की टीम उपविजेता बनी। प्रयागराज मंडल प्रतियोगिता में आठवें स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं शिक्षण संस्थान के निदेशक दिनेश सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। समारोह में स्कूली बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

समारोह में स्वागत गीत जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज ने प्रस्तुत किया, जबकि गायत्री मंत्र आधारित नृत्य गौरी पाठशाला इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पेश किया। वहीं राजस्थानी लोक नृत्य का प्रदर्शन कर महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्राओं ने वाहवाही बटोरी। इसके अलावा लोकनृत्य डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज, नारायण आश्रम बालिका इंटर कॉलेज की ओर से प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। समारोह में सहारनपुर के तीरंदाज साहिल चौधरी को भी सम्मानित किया गया, वह हाल ही में पोलैंड में आयोजित हुई यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने और धन्यवाद ज्ञापन संयोजक अनय प्रताप सिंह ने किया। समारोह में मंडलीय सचिव बृजेश चंद्र श्रीवास्तव, सचिव रंजना सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, बीएस यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
विजेता खिलाड़ी
अंडर-14 (सब जूनियर) - रिकर्व बालक वर्ग में पीयूष यादव (फैजाबाद), ओम तिवारी (आगरा), श्रेय यादव (वाराणसी), उतकर्ष द्विवेदी (फैजाबाद)। बालिका वर्ग में भूमि सम्राट राव (कानपुर)। इंडियन बालक वर्ग में संजय कुमार (वाराणसी), अभय कुमार (वाराणसी), साहिल चौधरी (मिर्जापुर), मनोज (मिर्जापुर)। बालिका वर्ग में अदिति सिंह (वाराणसी), नंदनी मौर्या (मिर्जापुर), रिया यादव (वाराणसी), आस्था (आगरा)।
अंडर-17 (जूनियर) - रिकर्व बालक वर्ग में प्रियांश (मेरठ), अक्षत सिंह (वाराणसी), कपिल रघुवंशी (सहारनपुर), अभिषेक कुमार (वाराणसी)। बालिका वर्ग में नीकिता (मेरठ), खुशी (आगरा), आशु यादव (वाराणसी)। कंपाउंड बालक वर्ग में अरमान कुरैशी (वाराणसी), प्रियांशु बालियान (सहारनपुर), दीपक (मेरठ), साहिल चौधरी (सहारनपुर)। बालिका वर्ग में विधि (अलीगढ़), अंजलि (मेरठ)। इंडियन बालक वर्ग में जय कुमार (मेरठ), विशु (मेरठ), निशांत सिंह (वाराणसी), रंजीत कुमार (मिर्जापुर)। बालिका वर्ग में प्राची श्रीवास्तव (मिर्जापुर), ज्योति (मेरठ), शिखा (मेरठ), खुशी कुमारी (गोरखपुर)।

अंडर-19 (सीनियर) - रिकर्व बालक वर्ग में अमन सिंह (वाराणसी), आर्यन राना (मेरठ), मनीष कुमार (सहारनपुर), राकेश कुमार (वाराणसी)। बालिका वर्ग में प्रीशु यादव (प्रयागराज), वैष्णवी अग्नीहोत्री (कानपुर)। कंपाउंड बालक वर्ग में राघवेंद्र कुमार यादव (वाराणसी), युवराज सिंह (मिर्जापुर), सुनील कुमार मौर्या (वाराणसी), पुर्षोत्तम चौधरी (अलीगढ़)। इंडियन बालक वर्ग में अपूर्व वशिष्ठ (कानपुर), श्याम बिंद (मिर्जापुर), हर्षवर्धन सिंह (वाराणसी), अरुण पाल (वाराणसी)। बालिका वर्ग में मुस्कान (गोरखपुर), सुनीता भारद्वाज (वाराणसी), अंजलि कुमारी (वाराणसी), आरती (मेरठ)।
- रैंक तालिका
रैंक - मंडल - स्वर्ण पदक - कुल पदक
1. वाराणसी - 21 - 54
2. मेरठ - 08 - 28
3. कानपुर - 07 - 09
4. विंध्या - 04 - 19
5. सहारनपुर - 03 - 09
6. गोरखपुर - 03 - 04
7. अलीगढ़ - 03 - 03
8. प्रयागराज - 02 - 06
9. अयोध्या - 02 - 04
10. आगरा - 01 - 07
11. लखनऊ - 01 - 01
12. बरेली - 00 - 00
13. मुरादाबाद - 00 - 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed