{"_id":"64d3f63c2a570507750e230b","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-ald1036-195750-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रमाणित ने झटके सात विकेट, स्पोर्ट्स टैलेंट जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रमाणित ने झटके सात विकेट, स्पोर्ट्स टैलेंट जीता
Thu, 10 Aug 2023 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
स्टार क्रिकेट सीरीज में बुधवार को स्पोर्ट्स टैलेंट एकेडमी के प्रमाणित ने सात विकेट झटके। परेड मैदान पर खेले गए मैच में स्पोर्ट्स टैलेंट क्रिकेट एकेडमी ने 34.5 ओवर में 181 रन (शिवप्रकाश 52, प्रमाणित 31, शिवम यादव 22, साहिल भारतीय 14, तनिष्क सोनकर 22/3, सौरव प्रताप 24/3) बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपीसी की पूरी टीम 23.1 ओवर में 104 रन (कप्तान उज्जवल प्रसाद 42, सौरव प्रताप 14, युवराज सिंह यादव 13, प्रमाणित 16/7, राज बिंद 24/1) पर ही ढेर हो गई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन