{"_id":"648f5ca477c23e9aee0f3d34","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-ald1036-157645-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सात साल की अनुश्री ने 10 मिनट में ही पार कर ली यमुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सात साल की अनुश्री ने 10 मिनट में ही पार कर ली यमुना
Mon, 19 Jun 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। तैराकी प्रशिक्षण शिविर में रविवार को द पालम एकेडमी के छात्र मो. जईम (7) और सनराइज पब्लिक स्कूल की कक्षा दो की छात्रा अनुश्री मिश्रा (7) ने यमुना नदी को तैरकर पार किया। करेली के मो. अरशद अंसारी और जैनब यासीन के बेटे जईम ने महज 11 मिनट तो दीपक कुमार मिश्रा और दीक्षा मिश्रा की बेटी अनुश्री ने दस मिनट में ही तैरकर नदी पार कर ली।
विज्ञापन