फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj sports news

Prayagraj News: वालीबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए संगमनगरी के पांच खिलाड़ी चयनित

Wed, 01 Feb 2023 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 01 Feb 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
prayagraj sports news
प्रयागराज। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में 15 दिनों के शिविर के बाद वालीबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन कर लिया गया है। 12 सदस्यीय टीम में प्रयागराज से तीन पुरुष व दो महिला खिलाड़ियों को जगह मिली है। महिला वर्ग की टीम में खुशी सिंह व रीतिका यादव का चयन हुआ है, जबकि पुरुष वर्ग से अभिषेक सिंह, सौरभ सिंह व शुभम मिश्रा को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी गुवाहटी में दो से नौ फरवरी तक आयोजित होने वाली सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सभी खिलाड़ी अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रशिक्षक संदीप गुप्ता से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन

खुशी सिंह - जार्जटाउन की रहने वाली अधिवक्ता खुशी सिंह सीएमपी कॉलेज में एलएलएम प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह पिछले 13 वर्षो से वालीबॉल खेल रही हैं। इससे पहले वह सीनियर वर्ग समेत पांच बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता का हिस्सा रह चुकी हैं। खुशी का कहना है कि वह सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर शहर व कांप्लेक्स का नाम रोशन करना चाहती हैं। इसके साथ ही कुंडा में दरोगा के पद पर तैनात उनके पिता विजय प्रताप का सपना है कि वह भारतीय टीम की ओर से खेलें, जिसे वह पूरा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीतिका यादव - एलनगंज की रहने वाली रीतिका ने इससे पहले यूथ और जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। राज्य विश्वविद्यालय की बीपीएड की छात्रा रीतिका पिछले नौ सालों से वालीबॉल खेल रही हैं। रीतिका का कहना है कि प्रदेश की टीम में जगह बनाना बड़ी उपलब्धि है। वह टीम को पदक दिलाने के लिए अपना शानदार प्रदर्शन करेंगी।
अभिषेक सिंह - मेयोहाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्थित छात्रावास में रहने वाले अभिषेक ने इससे पहले जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी। अभिषेक का कहना है कि वह सीनियर वर्ग में टीम को गोल्ड मेडल दिलाना चाहते हैं, इसके लिए वह पूरा दमखम दिखाएंगे।
सौरभ सिंह - चौफटका के रहने वाले सौरभ सिंह की हाल ही में इनकम टैक्स विभाग में नौकरी लगी है। वह इससे पहले वर्ष 2019 की सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुके हैं। जबकि यूथ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

शुभम मिश्रा - मेयोहाल के छात्रावास के खिलाडी़ी शुभम मिश्रा ने वर्ष 2020 में आंध्र प्रदेश में आयोजित हुई जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। शुभम का कहना है कि वह सीनियर वर्ग में भी टीम को पदक जिताना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed