फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj sports news

Prayagraj News: आकाश की अचूक गेंदबाजी भी नहीं दिला सकी जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:59 PM IST
विज्ञापन
prayagraj sports news
प्रयागराज। दौलत हुसैन इंटर कॉलेज ने मनीष देब-स्कन्दगुप्त स्मारक एसीए अंडर-16लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में सीएवी क्रिकेट क्लब को दस विकेट से, विष्णुभगवान पब्लिक स्कूल ने साईं क्रिकेट क्लब को 24 रन से और विराट स्पोर्ट्स क्लब ने चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी को 54 रन से हराकर पूर्ण अंक अर्जित किए हैं। साईं क्लब के आकाश गिरि की शानदार गेंदबाजी (7.4-1-36-6) भी उनकी टीम को जीत न दिला सकी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दौलत हुसैन मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएवी क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 26.2 ओवर में 84रन (आशीष पाल 23, अक्षय यादव 20, अभ्युदय प्रताप सिंह 12 रन,उबैदउल्लाह खान 3/27,शिवमकुमार 2/15, सिद्धार्थ वर्मा 2/18, मो.अलीखान 1/09, मो.अनस1/14) पर सिमट गई। जवाब में दौलत हुसैन इंटर कॉलेज की टीम ने 11.3 ओवर में बिना विकेट खोए 86 रन (फैजान अहमद 52 नाबाद, विपुल द्विवेदी नाबाद 31 रन) बना लिए। मैच में श्याम यादव व तौसीफ शेख ने अंपायरिंग और अंकित पांडेय ने स्कोरिंग की।
विज्ञापन

वहीं, भवम मैदान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 37.4 ओवर में 175 रन (यश जायसवाल 41, अभिनव पांडेय 38, उज्जवल शर्मा 32,तन्मय सिंह 16 रन,आकाश गिरि 6/36, सहिला 1/17,आशीष कुमार 1/19) बनाए। जवाब में साईं क्रिकेट क्लब की टीम ने 35.2 ओवर में 151 रन (अनमोल शर्मा 36,हर्षित मिश्रा 24,हिमांशु मिश्रा 19,आशीष कुमार 15 रन,अनुराग मौर्य 3/20,उज्जवल शर्मा 2/16,आदर्श तिवारी 2/30,तन्मय सिंह 1/09,अभिनव पांडेय 1/41) ही बना सकी। मैच में अजय कुमार व विपिन केशरवानी ने अंपायरिंग और गौरव विजय ने स्कोरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा केपी कॉलेज मैदान पर विराट स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 180 रन (रोहित कश्यप 55, धनंजय त्रिपाठी 31,लकी मौर्य 24, शिवम 19रन, रितेश पटेल 3/27,प्रीतम कुमार 2/26,श्रेयांश अग्रहरी 1/20, प्रतीक राज 1/29,अमनमोइन सिद्दीकी 1/47) परबनाए। जवाब में चौधरी नौनिहाल सिंह क्रिकेट क्लब बी की पूरी टीम 32.2 ओवर में 126 रन (अनमोल यादव 24 नाबाद, सचिन तिवारी 21,श्रेयांश अग्रहरी 19 रन,लकी मौर्य 3/29,अमित सिंह 2/26,शुभम बिंद 2/28, दीपक यादव 1/01,सूर्यांश सिंह 1/19) पर टीम सिमट गई। मैच में सुधीर सोनकर व हितेश श्रीवास्तव और प्रितेश सोनकर ने स्कोरिंग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed