Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway delays cast a shadow over hopes of reaching home for the festive season; special trains running up to

प्रयागराज : त्योहार पर घर पहुंचने की उम्मीदों पर रेलवे की लेटलतीफी का ग्रहण, स्पेशल ट्रेनें 21 घंटे तक लेट

Sat, 07 Nov 2026 05:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Nov 2026 05:07 PM IST
सार

त्योहार पर अपनों के बीच पहुंचने की हसरत लेकर निकले यात्रियों के लिए रेल सफर मुसीबत बन गया है। भारी-भरकम किराया वसूलने के बावजूद स्पेशल ट्रेनें समय पर मंजिल तक नहीं पहुंचा पा रही हैं। प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली बंगलूरू-कानपुर स्पेशल 21 घंटे 45 मिनट तक विलंबित रही, जबकि छिवकी आने वाली एलटीटी-रक्सौल स्पेशल 18 घंटे 30 मिनट लेट रही। कई अन्य ट्रेनें भी पांच से नौ घंटे तक देरी से चलीं।

विज्ञापन
Railway delays cast a shadow over hopes of reaching home for the festive season; special trains running up to
प्रयागराज जंक्शन पर दिवाली के पहले उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

त्योहारी सीजन में ट्रेनों की भारी लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें इस हद तक बढ़ा दी हैं कि उनकी मंजिल उनसे कोसों दूर नजर आने लगी है। सबसे बुरा हाल विशेष ट्रेनों का है। इनमें यात्रियों ने त्योहार पर समय से घर पहुंचने की आस में जेब ढीली कर भारी-भरकम किराया चुकाया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें घंटों और दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन पर आने वाली 04132 बंगलूरू-कानपुर स्पेशल ट्रेन रिकॉर्ड 21 घंटे 45 मिनट की देरी से चली। इस ट्रेन को पांच नवंबर की रात 11:10 बजे जंक्शन पहुंचना था लेकिन छह की रात आठ बजे तक भी यह ट्रेन प्रयागराज नहीं पहुंच सकी। इसके अलावा 02418 शकूरबस्ती-प्रयागराज स्पेशल भी तीन घंटे 20 मिनट की देरी से पहुंची। यही बदहाल तस्वीर प्रयागराज छिवकी स्टेशन की भी रही। यहां से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं। छिवकी आने वाली 05558 एलटीटी-रक्सौल स्पेशल ट्रेन को सुबह 4:20 बजे आना था। जो 18 घंटे 30 मिनट तक लेट रही।
विज्ञापन


इसके अलावा 09343 डॉ. अंबेडकरनगर-दानापुर स्पेशल 9 घंटे, 01051 लोकमान्य तिलक-बनारस स्पेशल सात घंटे 55 मिनट, 09821 धनबाद स्पेशल पांच घंटे 45 मिनट, 01449 हडपसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल 5 घंटे 50 मिनट, 04150 दानापुर-पुणे स्पेशल 5 घंटे 30 मिनट, 01442 दानापुर-हडपसर स्पेशल 5 घंटे 30 मिनट और 09033 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 2 घंटे 30 मिनट की देरी से गंतव्य की ओर बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल से छिवकी स्टेशन पर उतरे शांतनु और पुष्पराज पटेल ने बताया कि स्पेशल ट्रेनें जहां-तहां रोक दी जाती हैं, इससे सफर का अनुभव अच्छा नहीं रहा। जंक्शन पर आने वाली 15632 गुवाहाटी-बाड़मेर एक्सप्रेस 7 घंटे 20 मिनट, 11071 कामायनी एक्सप्रेस 3 घंटे 30 मिनट, 15658 ब्रह्मपुत्र मेल 2 घंटे, 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट और 15484 महानंदा एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट की देरी से पहुंचीं।


उत्तर मध्य रेलवे को दूसरे जोनल रेलवे से ही ट्रेनें विलंब से मिल रही है। एनसीआर जोन में उनकी समय पालनता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। - डॉ. शिवम शर्मा, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed