{"_id":"6acb8fc73aeb8b2730014b36","slug":"prayagraj-special-train-to-run-between-udhna-and-jaynagar-will-also-halt-at-subedarganj-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : उधना-जयनगर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन, सूबेदारगंज में भी होगा ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : उधना-जयनगर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन, सूबेदारगंज में भी होगा ठहराव
Sun, 11 Oct 2026 07:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 11 Oct 2026 07:01 PM IST
सार
दिवाली व छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना और जयनगर के बीच दो जोड़ी (09073/09074 और 09071/09072) साप्ताहिक अनारक्षित विशेष अमृत भारत ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
रेलवे।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिवाली व छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना और जयनगर के बीच दो जोड़ी (09073/09074 और 09071/09072) साप्ताहिक अनारक्षित विशेष अमृत भारत ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे गुजरात व बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 18 व 25 अक्तूबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 09073 (उधना-जयनगर) अपने सफर के दौरान सोमवार को दोपहर 03:40 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद 03:45 बजे जयनगर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
वापसी में 20 व 27 अक्तूबर को जयनगर से शुरू होकर उधना जाने वाली गाड़ी संख्या 09074 बुधवार को सुबह 04:35 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी और 04:40 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। एक अन्य ट्रेन 09071 भी उधना से रविवार 18 व 25 अक्तूबर को चलेगी जो सोमवार शाम 07:10 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंचेगी और 19:15 बजे छूटेगी। इसके विपरीत जयनगर से मंगलवार 20 एवं 27 अक्तूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 09072 बुधवार को सुबह 05:25 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी और 05:30 बजे उधना के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन