{"_id":"61db1915046d250a4340ea8b","slug":"prayagraj-sp-found-corona-positive-in-deputy-cm-s-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में रहे एसपी मिले कोरोना पॉजिटव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में रहे एसपी मिले कोरोना पॉजिटव
Sun, 09 Jan 2022 10:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Jan 2022 10:49 PM IST
सार
शनिवार को मंझनपुर में रोडवेज बस स्टेशन एवं डिपो का लोकार्पण करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से लौटने के कुछ देर बाद तकलीफ महसूस होने पर एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड बीएसएल-2 लैब पहुंचकर जांच कराई।
विज्ञापन
prayagraj news : Covid test
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात एसपी कौशाम्बी भी संक्रमण की चपेट में आ गए। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके संपर्क में आए 35 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की कोविड जांज के लिए सैंपल लिया। सोमवार को सभी की रिपोर्ट आने की संभावना है। पुलिस कप्तान के संक्रमित होने से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
देश-दुनिया की तरह दोआबा में भी धीरे-धीरे कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। रोजाना जिले का कोई न कोई व्यक्ति संक्रमण की जद में आ रहा है। शनिवार को मंझनपुर में रोडवेज बस स्टेशन एवं डिपो का लोकार्पण करने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम से लौटने के कुछ देर बाद तकलीफ महसूस होने पर एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित कोविड बीएसएल-2 लैब पहुंचकर जांच कराई।
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट में उन्हें संक्रमित पाया गया। चिकित्सकों ने तत्काल उन्हें होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि पीएचसी प्रभारी मंझनपुर डॉ. अरुण पटेल की अगुवाई में आरअरटी टीम ने रविवार को एसपी कार्यालय और आवास पहुंचकर उनके संपर्क में आए 35 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का कोविड सैंपल लिया। बताया कि सोमवार की शाम तक सभी की जांच रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन