{"_id":"61db25345a4f8b70af78ed12","slug":"prayagraj-smoke-emanated-from-ahmedabad-gorakhpur-express-passengers-stopped-the-train-by-chain-pulling","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से निकला धुआं, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस से निकला धुआं, यात्रियों ने चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन
Sun, 09 Jan 2022 11:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:41 PM IST
सार
गाड़ी संख्या 19489 सुबह 10.33 बजे प्रयागराज छिवकी से वाराणसी होते हुए गोरखपुर की ओर रवाना हुई। इसी बीच उसके एक कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं देख यात्री घबरा गए। आननफानन चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली गई।
विज्ञापन
रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। प्रयागराज के ऊंचडीह-मांडा रोड रेलवे स्टेशन के पास धुआं निकलता देख यात्रियों ने शोर शराबा शुरू कर दिया। इस दौरान चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया गया। जांच के दौरान ट्रेन के एक कोच से ब्रेक बाइंडिंग होने की बात सामने आई। तकरीबन 30 मिनट बाद ट्रेन वाराणसी की तरफ रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 19489 सुबह 10.33 बजे प्रयागराज छिवकी से वाराणसी होते हुए गोरखपुर की ओर रवाना हुई। इसी बीच उसके एक कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं देख यात्री घबरा गए। आननफानन चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली गई।
विज्ञापन
इस बीच तमाम यात्री भी बाहर उतर आए। बाद में ट्रेन ड्राइवर एवं अन्य स्टाफ ने ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किया। इसके बाद ही ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया ब्रेक बाइंडिंग एक सामान्य प्रक्रिया है। ट्रेन चलने के दौरान ब्रेक जाम होने की वजह से ही धुआं निकलता है। कहा कि उसे दुरुस्त कर ट्रेन आगे के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन