{"_id":"60f711bb8ebc3e6d5223cb8b","slug":"prayagraj-six-new-cases-of-corona-were-reported-6730-people-were-tested-for-kovid-eight-became-infection-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: कोरोना के छह नए मामले आए सामने, 6730 लोगों की हुई कोविड जांच, आठ संक्रमणमुक्त हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: कोरोना के छह नए मामले आए सामने, 6730 लोगों की हुई कोविड जांच, आठ संक्रमणमुक्त हुए
Tue, 20 Jul 2021 11:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने, उचित दूरी के एहतियात बरतने में लोगों की लापरवाही नए संक्रमितों की संख्या के रूप में ह
विज्ञापन
र दिन सामने आ रही है। लापरवाही पर लगाम नहीं लगी तो स्थिति भयावह होने में देर नहीं लगेगी। जिले में दो संक्रमितों तक आई संख्या ही नहीं बढ़ रही, संक्रमण की गंभीरता भी खतरे की घंटी है। मंगलवार को जिले में फिर सात नए कोविड पॉजिटिव चिह्नित किए गए। राहत की बात रही कि किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन
चौक, कटरा समेत अन्य बाजारों में मंगलवार को उमड़ी भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार दिखी। अधिकतर लोगों ने मास्क भी नहीं लगाए थे। जिन लोगों ने मास्क लगाए थे, वह नाक के नीचे थे। यह स्थिति कोरोना संक्रमण के दृष्टिकोण से चिंताजनक है। फिलहाल लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ मास्क लगाने और उचित दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी है। जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. एके तिवारी के मुताबिक एहतियात और सतर्कता ही कोरोना से बचाव का उपाय है।
विज्ञापन
डॉ. तिवारी के मुताबिक जिले में कोरोना के छह नए संक्रमित चिह्नित हुए हैं। इनमें एक को एलथ्री एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी है। आठ लोगों ने कोरोना को मात दी। इसमें एक को कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। सात लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया।
एलथी एसआरएन अस्पताल के सह प्रभारी कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। यह संख्या सोमवार के बराबर है। मंगलवार को एक मरीज डिस्चार्ज कर एक को भर्ती किया गया। दोनों की निगरानी और उपचार डॉक्टरों की टीम कर रही है।