फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj SIR: After re-examination, ten thousand voters were found to be in ASD category

Prayagraj SIR : दोबारा जांच हुई तो एएसडी श्रेणी के मिल गए दस हजार मतदाता, एसआईआर अभियान में अनुपस्थित

Sat, 20 Dec 2025 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 06:53 PM IST
सार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (एएसडी) मतदाताओं को तलाशने का काम तेज हो गया है। जिले में एएसडी श्रेणी में 1.20 लाख मतदाता हैं।

विज्ञापन
Prayagraj SIR: After re-examination, ten thousand voters were found to be in ASD category
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (एएसडी) मतदाताओं को तलाशने का काम तेज हो गया है। जिले में एएसडी श्रेणी में 1.20 लाख मतदाता हैं। बीते एक सप्ताह के दौरान एएसडी श्रेणी के दस हजार मतदाता सफलता पूर्वक मिल चुके हैं। दरअसल पिछले दिनों ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिया था कि वह एएसडी श्रेणी में शामिल किए गए मतदाताओं की गहनता से जांच करें। ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो सके। शुक्रवार की शाम तक दस हजार मतदाता मिल चुके हैं। उधर इस अभियान को लेकर शुक्रवार को डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक भी की। उन्होंने एएसडी मतदाताओं के पुर्न-सत्यापन और मैपिंग के कार्यों की प्रगति की जानकारी दी और सभी प्रतिनिधियों से सहयोग मांगा।

विज्ञापन


81 फीसदी मतदाताओं की हो गई मैपिंग

डीएम ने बताया कि कुल 28,56,676 (81.38 प्रतिशत) मतदाताओं का डिजिटाइजेशन के अनुसार मैपिंग का कार्य शुक्रवार तक पूरा कर लिया गया है। शेष काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए टीमें लगातार कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि नए वोटर फॉम-6 को भरें। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की गई कि वह लोगों को फॉर्म भरने में सहयोग करें, ताकि 28 फरवरी को प्रकाशित होने वाली अंतिम मतदाता सूची में उनका नाम शामिल हो सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed