फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj signs of fire falling on a dozen enginneers due to disturbances in the electrical work of kumbh

प्रयागराजः कुंभ के बिजली कार्यों में गड़बड़ी पर दर्जन  भर अभियंताओं पर गाज गिरने के संकेत

Sat, 18 Jul 2020 01:41 AM IST
विनोद सिंह news desk अमर उजाला प्रयागराज
news desk अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
prayagraj signs of fire falling on a dozen enginneers due to disturbances in the electrical work of kumbh
Electricity - फोटो : पेक्सेल्स
कुंभ के बिजली कार्यों में कई तकनीकी पहलुओं की अनदेखी की आशंका जताई गई है। इससे जहां धन का दुरुपयोग हुआ, वहीं कई फर्में मालामाल भी हुईं। इस मामले की जांच में कुंभ सर्किल के दर्जन भर से अधिक अभियंताओं पर गाज गिरने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन

कुंभ के बिजली कार्यों की जांच में औसत से अधिक उपकरणों की खरीद का मामला भी सामने आया है।


एचटी-एलटी लाइनों के केबिल, खंभों के अलावा अन्य उपकरणों की खरीद में भी गड़बड़ी का अंदेशा है। बिजली विभाग के एक उच्च पदस्थ अफसर ने नाम न छापने के आग्रह पर बताया कि  नियमानुसार किसी भी उपकरण की खरीद पर यूपीपीसीएल या फिर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का लोगो लगाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन


कुंभ के लिए खरीदे गए खंभे, केबल से लेकर किसी भी उपकरण पर लोगो नहीं लगाया गया था। साथ की फैक्ट्रियों से बिजली उपकरण सीधे कुंभ स्थल यानी साइट पर मंगाए गए थे, लेकिन कागज पर उन उपकरणों को पहले स्टोर में पहुंचाए जाने की बात कही गई है। कहा जा रहा है कि कुंभ के लिए खरीदे गए उपकरणों का भंडारण स्टोर में जगह न होने की वजह से संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बिजली उपकरण सीधे कुंभ स्थल पर ही मंगाए गए थे, लेकिन स्टोर से कुंभ के सेक्टरवाइज इलाकों में खंभे, केबल और ट्रांसफारमर पहुंचाने के नाम पर माल भाड़ा के रूप में भी हेराफेरी की गई। इस मामले में अस्थाई रूप से गठित तत्कालीन कुंभ सर्किल के कई अफसरों पर गाज गिरने के संकेत मिले हैं। उल्लेखनीय है कुंभ सर्किल में तैनात रहे कई अफसरों का दूसरे जोन में तबादला भी किया जा चुका है, लेकिन अब उनके जानकारी जुटाने की तैयारी है। इस मामले में एसई के अलावा दो एक्सईएन व चार से अधिक एसडीओ और अवर अभियंता पर गाज गिरने के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed