{"_id":"647649ad8c11d253af057b37","slug":"prayagraj-shooters-will-be-questioned-again-in-atiq-ashraf-murder-case-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अतीक-अशरफ हत्याकांड में शूटरों से फिर होगी पूछताछ, इसके बाद दाखिल की जाएगी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अतीक-अशरफ हत्याकांड में शूटरों से फिर होगी पूछताछ, इसके बाद दाखिल की जाएगी चार्जशीट
Wed, 31 May 2023 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 31 May 2023 12:38 AM IST
सार
बैलिस्टिक, सीरोलॉजी समेत अन्य जांच रिपोर्ट मुकदमे की विवेचना कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जुटा लिए हैं। अब प्रतापगढ़ जेल में बंद तीनों शूटरों से पूछताछ के लिए जल्द ही कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
अतीक-अशरफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अतीक-अशरफ हत्याकांड में चार्जशीट जेल में बंद शूटरों से एक बार फिर पूछताछ के बाद दायर की जाएगी। बैलिस्टिक, सीरोलॉजी समेत अन्य जांच रिपोर्ट मुकदमे की विवेचना कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जुटा लिए हैं। अब प्रतापगढ़ जेल में बंद तीनों शूटरों से पूछताछ के लिए जल्द ही कोर्ट से अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विवेचना के क्रम में एसआईटी तीनों शूटरों लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी है। 19 से 23 मई तक उनसे घटना के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई थी। इसके अलावा उनके कब्जे से बरामद मोबाइल, कैमरे व माइक आईडी के बाबत भी सवाल पूछे गए। उधर कॉल्विन अस्पताल में सीन रीक्रिएशन के साथ ही घटना के चश्मदीदों जिसमें पुलिसकर्मियों के अलावा मीडियाकर्मी व मेडिकल स्टाफ शामिल है, के बयान भी दर्ज किए गए।
विज्ञापन
चश्मदीदों के बयान का घटना के वीडियो फुटेज से मिलान भी किया गया। सूत्रों का कहना है कि चश्मदीदों के बयान व जुटाए गए अन्य साक्ष्यों के मिलने के बाद फिर तमाम सवाल खड़े हुए हैं, जिनका जवाब शूटरों से पूछताछ में ही मिल सकता है। ऐसे में एक बार फिर एसआईटी तीनों से पूछताछ की तैयारी में है। पूछताछ के बाद मामले में चार्जशीट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन