{"_id":"61d87fdc044fd114854403be","slug":"prayagraj-shailendra-will-be-pccm-of-ncr-mn-ojha-removed-allahabad-news-ald3244900177","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : शैलेंद्र होंगे एनसीआर के पीसीसीएम, हटाए गए एमएन ओझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : शैलेंद्र होंगे एनसीआर के पीसीसीएम, हटाए गए एमएन ओझा
विज्ञापन
शैलेंद्र होंगे एनसीआर के पीसीसीएम, हटाए गए एमएन ओझा
0 तमाम विवाद जुड़े होने के साथ कई उपलब्धियां भी रही पीसीसीएम के खाते में
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) रहे एमएन ओझा का रेल मंत्रालय ने तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर एनसीआर में सीसीओ के पद पर तैनात एचएजी ग्रेड के अफस शैलेंद्र कपिल को यहां का नया पीसीसीएम बनाया गया है। शैलेंद्र कपिल एनसीआर के साथ अन्य जोनल रेलवे के तमाम महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
एमएन ओझा के तबादले को लेकर पूर्व में भी तमाम तरह की चर्चा सामने आई। यहां पिछले वर्ष हुए रोस्टर घोटाले में भी उनका नाम जोड़ा गया। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के कुछ दिनों पहले प्रयागराज आगमन पर सांसद केशरी देवी पटेल ने एक मामले में शिकायत भी की थी। हालांकि तमाम विवाद जुड़े होने के साथ उनके नाम बहुत सी उपलब्धि भी रही। कुंभ मेले के सफल आयोजन में वाणिज्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्था की बोर्ड स्तर से सराहना हुई। इसके अलावा प्रयागराज में रेलवे क्लेम ट्रिव्यूनल लाने का भी सारा श्रेय उन्हीं के पास है। बीडीयू आदि के गठन में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। शुक्रवार को उन्हें पद से हटाए जाने के आदेश की प्रति सोशल मीडिया में वायरल हुई। उधर रोस्टर के नाम घोटाले की शिकायत करने वाले संतोष उपाध्याय का कहना है कि रेलमंत्री तक उनकी शिकायत होने की वजह से ही कार्रवाई हुई। कहा कि अभी आधा न्याय मिला है। सीनियर डीसीएम प्रयागराज की भी उन्होंने बोर्ड में शिकायत की है। उधर पीसीसीएम एमएन ओझा ने कहा कि वह प्रयागराज में 11 मई 17 से 12 सितंबर 17 तक सीसीएम और 13 सितंबर 17 से पीसीसीएम के पद पर अब तक तैनाती रही। लंबा कार्यकाल होने की वजह से ही उनका तबादला किया गया। अब दूसरे जोनल रेलवे में जल्द ही तैनाती हो जाएगी।