फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sexual Harassment with Medical Student after Kidnapping, main accused arrested

प्रयागराज: अगवा कर मेडिकल की छात्रा से गैंगरेप, दरिंदगी की हदें पार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 24 Feb 2019 09:36 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज/झूंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज/झूंसी Published by: shubham Updated Sun, 24 Feb 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
Sexual Harassment with Medical Student after Kidnapping, main accused arrested
मेडिकल की छात्रा से गैंगरेप का मुख्य आरोपी सागर यादव - फोटो : अमर उजाला, प्रयागराज

शहर से वाराणसी जा रही बीएएमएस छात्रा को कार में अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस दौरान दरिंदगी की हदें पार कर दी गईं। कार में ही जबरन शराब पिलाने के बाद उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा गया। दरिंदों ने उसे सिगरेट से भी दागा। गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने 3 नामजद समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मूल रूप से बहरिया निवासी 20 वर्षीय युवती वाराणसी स्थित एक निजी कॉलेज में बीएएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसका एक मकान अल्लापुर में भी है, जहां रहकर उसने पूर्व में पढ़ाई की है। हफ्ते भर पहले परिवार में एक शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह घर आई थी। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब वह वाराणसी जाने के लिए घर से निकली। आरोप है कि हंडिया पहुंचने पर झूंसी निवासी सागर यादव, अमित पासी, विनीत पासी व उनके 6-7 अज्ञात साथियों ने छात्रा को कार में यह कहते हुए बैठा लिया कि बात न मानने पर वह उसके माता-पिता व भाई को मार डालेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद कई घंटों तक छात्रा को कार में ही हाइवे पर घुमाते रहे। इस दौरान उसे जबरन शराब पिलाकर बेल्ट से पीटा। साथ ही सिगरेट से दागा। मोबाइल, सोने की चेन व 15 हजार रुपये भी लूट लिए। शाम होने पर उसे झूंसी स्थित अज्ञात स्थान पर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के नशे में धुत होने पर छात्रा किसी तरह मौका पाकर वहां से भागी और राहगीरों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद जानकारी पर पुलिस और फिर परिजन पहुंचे। दरिंदगी में पीड़िता को गंभीर चोटें आईं हैं, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने 3 नामजद समेत 10 लोगों पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी गंगापार, नरेंद्र प्रताप सिंंह ने बताया कि, मामले में तीन नामजद समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पास से वह चेन भी बरामद हुई है, जो पीड़िता से लूटी गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed