फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Seven teachers dismissed on fake documents

प्रयागराजः फर्जी दस्तावेज लगाने पर सात शिक्षक बर्खास्त

Sun, 23 Jun 2019 12:55 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jun 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Seven teachers dismissed on fake documents
टीचर - फोटो : demo pic
फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल करने वाले प्राथमिक विद्यालयों में तैनात सात शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार कुशवाहा ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश हैं कि इन सातों शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए इनसे अब तक किए गए वेतन भुगतान की रिकवरी कराई जाए।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज लगाने के मामले में प्रयागराज में तैनात जिन सात शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है, उनमें रमेश चंद साहू, मोहम्मद तौहीद, मुआज्जम आलम, विजय कुमार, नयन सिंह, उपासना देवी और सुनील कुमार शामिल हैं। वर्ष 2016 में 15 हजार शिक्षक भर्ती के तहत प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यक्ष के पद इनकी नियुक्ति हुई थी। आरोप था कि इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र एवं अन्य दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल की थी। जांच में लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि इनके दस्तावेज विश्वविद्यालय में उपलब्ध रिकार्ड से मेल नहीं खाते हैं। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय का जवाब मिलने के बाद इन सातों शिक्षकों को 20 जून तक बीएसए के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने और सही दस्तावेज दिखाने को कहा गया था। 20 जून को सात में से तीन शिक्षक बीएसए कार्यालय में उपस्थित हुए, लेकिन किसी के पास दस्तावेज नहीं थे। उन्होंने बीएसए से गुहार लगाई कि उनके दस्तावेज सत्यापन के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय को दोबारा भेज दिए जाएं। फिलहाल, उनकी मांग को ठुकरा दिया गया और सातों को बर्खास्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed