फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Seven new corona patients found, health department sleepless

प्रयागराज : कोरोना के सात नए मरीज मिले, स्वास्थ्य महकमे की उड़ी नींद

Thu, 30 Dec 2021 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 11:29 PM IST
सार

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना संक्रमित रोगियों के मिलने की रफ्तार बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी सात नए संक्रमितों के पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच सात नए संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
Prayagraj: Seven new corona patients found, health department sleepless
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

बृहस्पतिवार को सात नए कोरोना संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ गई। इसमें छह संक्रमित शहर में पाए गए हैं, जबकि कोरोना का एक पॉजिटिव केस देहात क्षेत्र में मिला है। संक्रमित पाए गए सभी सात लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इसी के साथ पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

विज्ञापन


नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना संक्रमित रोगियों के मिलने की रफ्तार बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को भी सात नए संक्रमितों के पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच सात नए संक्रमितों के मिलने से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है। बृहस्पतिवार को जांच दर बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो गया।
विज्ञापन


इस दिन 8433 लोगों के सेंपल की जांच में सात पॉजिटिव केस पाए गए। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की। सीएमओ के मुताबिक जिले में अभी तक चिह्नित किए गए नए संक्रमितों का विवरण उपलब्ध नहीं हो सका है, लेकिन इनमें छह शहर के हैं और एक केस देहात में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि नए वैरिएंट  के संक्रमण के खतरे को देखते हुए बरती जा रही सतर्कता के कारण ही पहले से ज्यादा लोग कोविड जांच कराने पहुंच रहे हैं। इससे पहले बुधवार को भी छह संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें भी दो शहर के अशोक नगर निवासी पति-पत्नी शामिल हैं। इस दिन सभी संक्रमितों के घरों पर जांच के लिए आरआरटी टीमें पहुंचीं।

दो संक्रमितों को मिली अस्पताल से छुट्टी
कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले ठीक भी हो रहे हैं। इस संक्रमण की गिरफ्त में आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए दो मरीजों को बृहस्पतिवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि अभी घबराने जैसी कोई बात नहीं है। जिन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो रही है, उन्हें फिलहाल होम आइसोलेशन में ही रखने की सलाह दी जा रही है। किसी तरह का हॉट स्पाट चिह्नित नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed