{"_id":"61b4d072bbc403580e1e02cb","slug":"prayagraj-sangam-city-will-be-drenched-with-the-celebration-of-kashi-vishwanath-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के जश्न से सराबोर होगी संगम नगरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के जश्न से सराबोर होगी संगम नगरी
Sat, 11 Dec 2021 09:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Dec 2021 09:53 PM IST
सार
प्रयागराज से निकला नया नारा ‘ हिंदुत्व की यही पुकार, हर हर महादेव, घर-घर महादेव’। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर के लोकार्पण के दौरान भाजपाई जगह-जगह करेंगे पूजन।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में काशी कॉरीडोर के लोकार्पण के मौके पर प्रयागराज में भी जश्न होगा। यहां शहर के तमाम मंदिरों, मठों की विशेष साज सज्जा के साथ उन्हें दीयों से सजाया जाएगा। मंदिरों में घंटा, घड़ियाल तो बजेगा ही साथ ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी भाजपाइयों द्वारा किया जाएगा। इस बीच कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस विशेष आयोजन को लेकर ‘ हिंदुत्व की यही पुकार, हर हर महादेव, घर-घर महादेव’ का नारा भी दिया है।
विज्ञापन
शनिवार को राजापुर स्थित आवास पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि 13 दिसंबर का दिन बहुत ही खास है। काशी कॉरोडोर के लोकार्पण को यादगार बनाने के लिए ही शहर पश्चिम विधानसभा के सभी पांच मंडलों में कार्यकर्ताओं की ओर से जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान राजरूपपुर मंडल में हनुमान मंदिर 60 फीट रोड, प्रीतमनगर में माईजी कुटी शिवमंदिर पीएसी गेट के सामने, खुल्दाबाद में काली पूजा मंदिर और जमुना पट्ठी में हनुमान मंदिर घुस्सा झलवा रोड और गंगा पट्टी में शिवमंदिर में होगा। सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि प्रयागराज ही नहीं प्रदेश भर में काशी कॉरीडोर के लोकार्पण को लेकर धार्मिक अनुष्ठान आदि आयोजन होंगे। कहा कि वह भी किसी एक मंदिर में जाकर सोमवार को रुद्राभिषेक करेंगे।
विज्ञापन