फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Sailor returned a bag full of jewelery worth six lakhs

प्रयागराज : नाविक ने लौटाया छह लाख के गहनों से भरा बैग

Thu, 12 May 2022 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Sailor returned a bag full of jewelery worth six lakhs
नाविक ने लौटाया छह लाख के गहनों से भरा बैग
विज्ञापन

प्रयागराज। संगम तट पर नाविक रामजी निषाद की ईमानदारी से कोरांव से आए स्नानार्थी के छह लाख रुपये मूल्य के गहने बच गए। कोरांव निवासी सूर्यकांत पांडेय का परिवार बुधवार सुबह संगम में स्नान के लिए आया था। स्नान के बाद परिजन अपना बैग नाव पर ही भूलकर चले गए। कुछ देर बाद नाविक की नजर पड़ी तो उसने बैग खोलकर देखा। इसमें करीब छह लाख रुपये मूल्य के जेवर और कुछ नकदी थी। इसमें एक पुलिस चरित्र सत्यापन संबंधी प्रपत्र भी मिला जिससे पता चला कि बैग कोरांव के लेड़ियारी खुर्द स्थित पचेहा गांव के रहने वाले सूर्यकांत पांडेय का है। इसके बाद कोरांव थाना प्रभारी को जानकारी देकर परिवार को सूचित किया गया। फिर परिवारवालों के आने पर बैग उन्हें सौंप दिया गया। इस दौरान छगन निषाद समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed