फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: road show for SP, increase of population in North

प्रयागराजः सपा का रोड शो, उत्तरी में जनाधार बढ़ाने की कवायद

Fri, 26 Apr 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: road show for SP, increase of population in North
pandhari yadav - फोटो : प्रयागराज
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ सपा ने भी प्रचार अभियान को गति दे दी है। फूलपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार पंधारी यादव के समर्थन में बृहस्पतिवार को शहर उत्तरी के बड़े क्षेत्र में रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शो के बहाने पार्टी ने एका दिखाने की कोशिश की तथा गठबंधन में शामिल बसपा और रालोद के नेता एवं कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ शामिल हुए। राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह, सांसद नागेंद्र सिंह पटेल समेत टिकट के अन्य दावेदार पूरे रोड शो में शामिल रहे और पार्टी उम्मीदवार को जिताने की अपील की।
विज्ञापन


शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र सपा के लिए हमेशा से चुनौतियों से भरा रहा है। फूलपुर सपा का गढ़ है लेकिन, 2009 तथा 2014 का लोकसभा चुनाव हार गई। इसकी बड़ी वजह उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में पिछड़ना रहा। नेताओं का कहना है कि इसे देखते हुए प्रचार अभियान की शुरुआत उत्तरी से की गई है। जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामपूजन पटेल ने रोड शो को झंडी दिखाई तो सुभाष चौराहे पर राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह ने स्वागत किया। रोड शो में बड़ी संख्या में चार और दो पहिया वाहनों पर कार्यकर्ता सवार थे। इसमें पार्टी का प्रचार वाहन भी शामिल हुआ। कार्यकर्ता ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन


रोड शो बालसन चौराह, हिंदू हास्टल, नाजरेथ अस्पताल, हनुमान मंदिर, सुभाष चौराहा होते हुए सिविल लाइंस में डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर आकर समाप्त हुआ। पंधारी तथा अन्य नेताओं ने डॉ.राम मनोहर लोहिया और डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। पार्टी कार्यालय पर हुई सभा में रामपूजन पटेल ने भाजपा शासन में अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, अनुसूचित जातियों, युवाओं, किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया। रेवती रमण, सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव सपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया। रोड शो में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, निधि यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष आरके गौतम, सईद अहमद, एमएलसी बासुदेव यादव, राम बृक्ष यादव, पूर्व विधायक अंसार अहमद, सत्य वीर मुन्ना, विजमा यादव, हाजी परवेज अहमद, दान बहादुर मधुर, मो. अस्करी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा की ओर से इलाहाबाद और फूलपुर दोनों लोकसभा के हर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो निकालने की योजना है। तारीखों तथा रोड शो के प्रारूप की जल्द घोषणा की जाएगी।


सपा के स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा छोड़कर आए श्यामा चरण, पूर्व विधायक पूजा पाल समेत प्रयागराज के अनेक नेता शामिल हैं। हालांकि सांसद नागेंद्र सिंह पटेल का नाम स्टार प्रचारकाें की सूची में शामिल नहीं है। पार्टी की ओर से छठे चरण के लिए प्रचार अभियान में शामिल स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार देर रात जारी कर दी गई। इसमें सभी वर्ग के लोगों को साधने की कोशिश की है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य इस सूची में शामिल हैं। इनके अलावा जया बच्चन, पूनम सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, आजम खां, अहमद हसन, अरविंद सिंह गोप, लौटनराम निषाद आदि शामिल हैं। कुल 40 नेताओं की सूची में प्रयागराज से राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह, श्यामा चरण गुप्ता, इंद्रजीत सरोज, पूजा पाल, रामपूजन पटेल, धर्मराज पटेल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed