फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Revenue Archives: Termites devoured records; rats gnawed through files.

राजस्व अभिलेखागार प्रयागराज : दीमक चट कर गए अभिलेख, चूहों ने कतरी फाइल

Thu, 11 Jun 2026 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 11 Jun 2026 05:45 PM IST
सार

कलक्ट्रेट परिसर की पुरानी बिल्डिंग में स्थित राजस्व अभिलेखागार में रखे सैकड़ों राजस्व गांवों के अभिलेख दीमक चट कर गए और फाइलों को चूहे कतर गए। कुछ दिनों पहले अभिलेखों को सुव्यवस्थित करने प्रक्रिया शुरू हुई तो यह मामला सामने आया।

विज्ञापन
Prayagraj Revenue Archives: Termites devoured records; rats gnawed through files.
अभिलेख। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कलक्ट्रेट परिसर की पुरानी बिल्डिंग में स्थित राजस्व अभिलेखागार में रखे सैकड़ों राजस्व गांवों के अभिलेख दीमक चट कर गए और फाइलों को चूहे कतर गए। कुछ दिनों पहले अभिलेखों को सुव्यवस्थित करने प्रक्रिया शुरू हुई तो यह मामला सामने आया।

विज्ञापन


रिकाॅर्ड रूम में अंग्रेजों के समय के अभिलेख भी रखे हैं। सूत्रों के मुताबिक, वहां 1873 से अब तक के राजस्व संबंधी अभिलेख रखे हैं। जगह सीमित होने की वजह से अभिलेखों के गट्ठर जमीन पर इकट्ठा होने लगे और 2017 के बाद से रिकॉर्ड रूम ने नए अभिलेख रखने ही बंद कर दिए। भवन काफी पुराना है और उसमें सीलन भी है, ऐसे में मुफीद जगह देख दीमकों ने वहां अपना घर बना लिया और धीमे-धीमे सैकड़ों राजस्व गांवों की फाइलें चट करते चले गए।
विज्ञापन


अभिलेखों में जिले के तकरीबन 33 राजस्व गांवों की फाइलें रखी हैं। इसके अलावा राजस्व न्यायालय में पारित होने वाले आदेशों से संबंधित सभी फाइलें भी इसी अभिलेखागार में रखी जाती हैं। वहीं, बंदोबस्त संबंधी सभी दस्तावेज और राजस्व संबंधी पुराने शासनादेश भी इसी अभिलेखागार में हैं। अभिलेखों को नुकसान पहुंचने से काश्तकारों को जमीन संबंधी पुराने दस्तावेज नहीं मिल पा रहे हैं और वे दस्तावेजों के लिए कलक्ट्रेट के चक्कर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूहे ने काटी फाइलें

दीपक के साथ चूहे भी अभिलेखागार में रखी फाइलों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। कई फाइलाें को चूहे भी कतर गए हैं और जब लोग पुराने रिकॉर्ड देखने वहां आते हैं तो उनके हाथ कटी-फटी फाइलें आती हैं।

छूते ही टूटकर बिखर जाते हैं कागज

कुछ फाइलों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उन्हें छूते ही कागज टूटकर बिखर जाते हैं। कागज डिजिटाइज किए जाने की स्थिति में भी नहीं हैं।

फाइलों को व्यवस्थित किए जाने के दौरान शिकायतें मिली हैं कि कुछ अभिलेखों को दीमक ने नुकसान पहुंचाया है। डिप्टी कलेक्टर ठाकुर प्रसाद की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है जो नुकसान का आकलन करते हुए कार्ययोजना बनाएगी कि फाइलों को कैसे सुरक्षित रखा जाए। फाइलों को डिजिटाइज करने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है। - विजय शर्मा, नोडल अधिकारी, रिकॉर्ड रूम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed