फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Retired female railway worker crushed to death by college bus

Prayagraj : रिटायर महिला रेलकर्मी को कॉलेज बस ने कुचला, मौत

Tue, 24 May 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Retired female railway worker crushed to death by college bus
महिला को कॉलेज बस ने कुचला, मौत
विज्ञापन

धूमनगंज में हादसा, पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, चालक की तलाश
प्रयागराज। धूमनगंज में रिटायर रेलकर्मी की पत्नी लाल देवी (60) को कॉलेज बस ने कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

मृतका अबूबकरपुर की रहने वाली थीं और उनके पति सभाशंकर रेलवे से स्टेशन मास्टर के पद से रिटायर हुए हैं। रविवार रात वह किसी काम से प्रीतमनगर गई थीं। अभी वह सड़क पार कर रही थीं तभी एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बस ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। उधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। धूमनगंज एसओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed