{"_id":"5ea48b568ebc3e908a717153","slug":"prayagraj-report-of-seven-people-in-the-family-of-positive-youth-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः पॉजिटिव युवक के परिवार में सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः पॉजिटिव युवक के परिवार में सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव
Sun, 26 Apr 2020 12:41 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 26 Apr 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
तेलियरगंज स्थित शंकरघाट के एक और शंकरगढ़ ब्लॉक के कपारी गांव के दो कोरोना पॉजिटिव युवकों के कुल 300 से अधिक जानने वालों को क्वारंटीन किया गया है। कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन केंद्रों के साथ शहर के कई गेस्टहाउस में उन्हें रखा गया है। वहीं शंकरघाट निवासी युवक के परिवारीजनों के साथ 40 लोगों की कोरोना जांच के लिए नमूना भेजा गया था, जिसमें शनिवार को परिवार के सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना के नोडल आफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि अन्य की रिपोर्ट बाद में आएगी।
उधर, कोटवा-बनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती तीनों पॉजिटिव मरीजों की हालत स्थिर है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शंकरघाट निवासी पॉजिटिव युवक के सभी परिचितों को कालिंदीपुरम स्थित क्वारंटीन केंद्रों में रखा गया है। शनिवार को सभी का स्वाब सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। इनमें युवक के परिवार लोग भी हैं। इनकी भी हालत सामान्य बताई जा रही है।
उधर, शंकरगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कपारी गांव से मिले पॉजिटिव युवकों और कौंधियारा से मिले कोरोना संदिग्ध के 250 परिचितों को कालिंदीपुरम इंस्टीट्यूषनल क्वारंटीन सेंटर के साथ करेली स्थित महबूबा गेस्थहाउस, एचएस गार्डेन सहित तीन गेस्टहाउस में रखा गया है। उनकी जांच के लिए नमूना भी अभी नहीं भेजा गया है। कोरोना के नोडल अफसर ने बताया कि कपारी गांव के लोगों के नमूने दो-तीन दिनों बाद भेजे जाएंगे। क्योंकि, दोनो पॉजिटिव मरीजों के गांव आए अभी पांच दिन हुए हैं, अगर कोई संपर्की संक्रमित आता भी है तो उसमें लक्षण आने में हफ्ते भर का समय लगेगा।