{"_id":"6952dff4211ec15141051708","slug":"prayagraj-remained-under-the-grip-of-air-pollution-even-at-the-end-of-the-year-allahabad-news-c-254-1-sald1001-105891-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: साल के अंत के दिनों में भी वायु प्रदूषण की जद में रहा प्रयागराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: साल के अंत के दिनों में भी वायु प्रदूषण की जद में रहा प्रयागराज
Tue, 30 Dec 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
संगमनगरी का वायु प्रदूषण साल के अंतिम दिनों में भी प्रदूषित रहा। रविवार की तरह सोमवार को भी प्रयागराज के तेलियरंगज, झूंसी और सिविल लाइंस का इलाका वायु प्रदूषण के लिहाज से यलो जोन में रहा। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक स्थल सिविल लाइंस की स्थिति सोमवार को यलो जोन यानी खराब हालत में रही। सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाका तेलियरगंज रहा। यहां एमएनआईटी में लगे लाइव सेंसर मशीन ने शाम को चार बजे पीएम 2.5 का स्तर 265 दर्ज किया। इसी प्रकार, सिविल लाइंस में पीएम 2.5 का स्तर 213 दर्ज किया गया। झूंसी में प्रदूषण कार्यालय में लगी लाइव सेंसर मशीन ने पीएम 2.5 का स्तर 157 दर्ज किया।
विज्ञापन