फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Relief to daily commuters, Kanpur Intercity started after two and a half years

प्रयागराज : दैनिक यात्रियों को राहत, सवा दो वर्ष बाद शुरू हुई कानपुर इंटरसिटी

Mon, 18 Jul 2022 11:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Relief to daily commuters, Kanpur Intercity started after two and a half years
दैनिक यात्रियों को राहत, सवा दो वर्ष बाद शुरू हुई कानपुर इंटरसिटी
विज्ञापन

प्रयागराज। दैनिक यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी का संचालन सोमवार से शुरू हो गया है। ट्रेन पहले दिन सुबह कानपुर से छह बजे छूटी तो सवा नौ बजे तक प्रयागराज जंक्शन पहुंच गई। पहले दिन ही कानपुर इंटरसिटी से काफी संख्या में यात्री प्रयागराज पहुंचे। हालांकि शाम को वापसी में ट्रेन 40 मिनट जरूर लेट हुई। फिर भी ट्रेन को पहले दिन प्रयागराज से भी पर्याप्त संख्या में यात्री मिले।

कोरोना की वजह से वर्ष 2020 में लगे लॉकडाउन से ही कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन बंद था। मई में हुई जीएम एनसीआर और सांसदों की बैठक में इसके संचालन की मांग उठी थी। इसके अलावा जेडआरयूसीसी एवं डीआरयूसीसी की बैठक में भी सदस्यों की ओर से यह मांग उठाई गई थी। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने कानपुर इंटरसिटी का संचालन किए जाने का एलान किया। खास बात यह रही कि इस बार कानपुर इंटरसिटी ट्रेन शुरू हुई तो उसमें रेलवे की ओर से एक एसी थ्री कोच भी लगाया गया। हालांकि दैनिक यात्रियों की ओर से शुरू से ही कानपुर इंटरसिटी में एसी चेयर कार लगाए जाने की मांग की जाती रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed