फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Raipur flight started after six months, full on the first day

Prayagraj : दस माह बाद शुरू हुई रायपुर उड़ान, पहले दिन ही फुल

Sat, 17 Aug 2024 12:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Aug 2024 12:47 PM IST
सार

तकरीबन दस माह के बाद विमान का संचालन 16 अगस्त से एक बार फिर से शुरू हो गया। विमान को दोपहर 1:25 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड होना था लेकिन पहले दिन यह दोपहर 1:08 बजे ही पहुंच गया।

विज्ञापन
Prayagraj Raipur flight started after six months, full on the first day
विमान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

प्रयागराज से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का एक बार फिर से सीधा हवाई संपर्क हो गया है। पहले दिन ही यह उड़ान रायपुर से फुल आई। विमान अपने निर्धारित समय से 17 मिनट पहले ही प्रयागराज पहुंच गया।

विज्ञापन


तकरीबन दस माह के बाद विमान का संचालन 16 अगस्त से एक बार फिर से शुरू हो गया। विमान को दोपहर 1:25 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड होना था लेकिन पहले दिन यह दोपहर 1:08 बजे ही पहुंच गया। इसी तरह रायपुर जाने के लिए भी विमान दोपहर 1:50 की जगह 1:43 बजे यहां से उड़ा। पहले दिन 76 यात्रियों का आगमन और 62 का यहां प्रस्थान हुआ।
विज्ञापन


पिछले वर्ष विंटर शेड्यूल लागू होने के साथ ही प्रयागराज-रायपुर उड़ान इंडिगो द्वारा बंद कर दी गई। 29 अक्तूबर 2023 से विमान सेवा बंद होने के बाद रायपुर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। यात्री सलाहकार समिति की बैठक में भी यह मामला उठाया गया। इसे देखते हुए इंडिगो ने रायपुर उड़ान शुरू करने का एलान पिछले दिनों ही किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़ान की समय सारिणी

रायपुर-प्रयागराज - दोपहर 12:00-1:25 बजे
प्रयागराज-रायपुर - दोपहर 1:50-3:20 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed