फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Pune flight will start from March 5

पांच मार्च से शुरू हो जाएगी प्रयागराज-पुणे फ्लाइट

Sat, 25 Jan 2020 12:40 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj-Pune flight will start from March 5
Prayagraj-Pune flight will start from March 5
प्रयागराज। प्रयागराज से पुणे जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। प्रयागराज से पुणे के लिए सीधी फ्लाइट पांच मार्च 2020 से शुरू हो रही है। निजी विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा इस फ्लाइट का संचालन किया जाएगा। वायु सेना मुख्यालय ने इस फ्लाइट के संचालन की अनुमति एयरपोर्ट अथॉरिटी को दे दी है। अनुमति मिलने के बाद इंडिगो ने इस फ्लाइट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। महज ढाई घंटे में प्रयागराज से पुणे का सफर इस फ्लाइट के माध्यम से पूरा हो सकेगा। इस फ्लाइट के शुरू होने के साथ ही प्रयागराज की देश के सात शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी।
विज्ञापन

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (आरसीएस) के तहत विमानन कंपनी इंडिगो को प्रयागराज से कोलकाता, मुंबई, रायपुर, भुवनेश्वर, भोपाल, देहरादून, गोरखपुर, पुणे, बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू करनी थी। कुंभ के पूर्व ही इन सभी शहरों की फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक कंपनी कोलकाता, मुंबई, रायपुर, गोरखपुर और बंगलूरू की ही फ्लाइट शुरू कर सकी है। हालांकि इंडिगो ने प्रयागराज से पुणे के बीच फ्लाइट चलाने की तैयारी की थी लेकिन, पुणे में वायु सेना ने इसकी अनुमति नहीं दी। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने बाद में इसके लिए वायु सेना मुख्यालय दिल्ली से भी संपर्क किया। लेकिन वायु सेना ने अनुमति देने से इंकार कर दिया। इसके बाद में यह मामला ‘अमर उजाला’ ने उठाया तो स्थानीय सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल के साथ उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इस संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से हस्तक्षेप करने को कहा। रक्षा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद वायु सेना मुख्यालय ने प्रयागराज से पुणे फ्लाइट के संचालन की अनुमति दे दी है। अनुमति मिलने के बाद इंडिगो ने शनिवार को ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया। प्रयागराज से पुणे के लिए 180 सीट वाली एयर बस (ए 320) चलेगी। इसका शुरूआती किराया अभी 3150 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

बंगलूरू से आने के बाद पुणे जाएगी फ्लाइट
बंगलूरू से आने वाली फ्लाइट ही प्रयागराज से पुणे तक जाएगी। इस वजह से पांच मार्च से बंगलूरू-प्रयागराज फ्लाइट का भी समय बदल जाएगा। नई व्यवस्था के तहत पांच मार्च से बंगलूरू से यह फ्लाइट सुबह 6.25 बजे प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगी। जो 8.50 बजे यहां पहुंच जाएगी। 30 मिनट के बाद सुबह 9.20 बजे यही फ्लाइट प्रयागराज से पुणे रवाना होगी। वहां 11.50 बजे फ्लाइट पहुंच जाएगी। वापसी में पुणे से 12.20 बजे चलकर दिन में 2.45 बजे फ्लाइट प्रयागराज आ जाएगी। जो 3.15 बजे यहां से बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी और वहां शाम 5.50 बजे पहुंच जाएगी। 28 मार्च के बाद समर शेड्यूल लागू होने के बाद एक बार फिर से इसका समय बदलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज-गोरखपुर विमान की समय सारिणी
6ई 5983 प्रयागराज-पुणे सुबह 09.20-11.50 बजे
6ई 7948 पुणे-प्रयागराज दोपहर 12.20-02.45 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed