फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Preparation for vaccination of five lakh adolescents in the district

प्रयागराज : जिले में पांच लाख किशोरों के टीकाकरण की तैयारी

Tue, 28 Dec 2021 04:21 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 04:21 AM IST
सार

वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की आबादी आंकड़ों में करीब 50 लाख दर्ज है। हर पांच वर्ष में वृद्धि दर जोड़ने के बाद प्रशासनिक और चुनाव आंकड़ों में दर्ज 18 वर्ष से अधिक 44 लाख वोटरों से इतर कक्षा नौ से 12 तक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाए जाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Prayagraj: Preparation for vaccination of five lakh adolescents in the district
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले में तीन जनवरी से 15 से 18 साल तक के करीब पांच लाख किशोरों का टीकाकरण किए जाने की तैयारी है। सरकार के फैसले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया है, लेकिन अफसरों को नई गाइड लाइन और टारगेट का इंतजार है। मंगलवार को जूम मीटिंग के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक जिले की आबादी आंकड़ों में करीब 50 लाख दर्ज है। हर पांच वर्ष में वृद्धि दर जोड़ने के बाद प्रशासनिक और चुनाव आंकड़ों में दर्ज 18 वर्ष से अधिक 44 लाख वोटरों से इतर कक्षा नौ से 12 तक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। अनुमानत: आबादी के लिहाज से जिले में करीब पांच लाख ऐसे किशोर हैं, जिनकी उम्र 15 से 18 वर्ष के बीच है। टीकाकरण में उन नए वोटरों को भी शामिल किया जाएगा, जिन्होंने हाल के अभियानों में अपना नाम पहली बार वोटर सूची में दर्ज कराया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को शिक्षा विभाग से मिले आंकड़ों के आधार पर बताया गया कि हाई स्कूल और इंटर स्तर के करीब पौने चार लाख किशोर यूपी बोर्ड में पंजीकृत हैं। अन्य बोर्डों और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले किशोरों की संख्या सवा लाख के आसपास है। ऐसे में अनुमान के तौर पर जिले में पांच लाख किशोरों को कोरोना का टीका लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना गाइडलाइन नहीं बन पा रही सूची
शासन स्तर से किशोरों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाने के लिए नई गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं की गई है। अभियान शुरू होने में सप्ताह भर का समय बचा है। ऐसे में किशोरों की सूची बनाने, टीकाकरण सत्र बनाए जाने, स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती आदि तैयारियां शुरू तो हो गई हैं, लेकिन टारगेट मिलने के बाद ही व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। 

स्कूल, कॉलेज स्तर पर आयोजित होंगे टीकाकरण सत्र, केंद्रों पर भी मिलेगी सुविधा
स्वास्थ्य विभाग ने स्थानीय स्तर पर कोरोना टीकाकरण में लगी करीब आठ सौ टीमों को ही किशोरों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी देने की तैयारी कर ली है। शासन स्तर से निर्देश और टारगेट मिलते ही स्कूल, कॉलेज स्तर पर किशोरों को टीका लगाए जाने को सत्र आयोजित किए जाएंगे। अफसरों का मानना है कि शिक्षण संस्थानों साथ ही 24 क्लस्टर टीमों को भी इस कार्य में लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल के मुताबिक प्रारंभिक तैयारियां पूरी हैं। जिले के 15 शहरी और ग्रामीण इलाकों के 21 टीकाकरण केंद्रों पर किशोरों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाए जाने की अलग से सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

दो लाख वैक्सीन की डोज मिलीं
किशोरों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाए जाने की तैैयारियों के क्रम में जिले के स्थानीय वैक्सीन भंडार में दो लाख वैक्सीन डोज की खेप पहुंच चुकी है। अफसरों के मुताबिक इस खेप को रिजर्व में रखा जाएगा। प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण के लिए वैक्सीन की डोज पर्याप्त मात्रा में हैं। 

दैनिक टीकाकरण में प्रयागराज सूबे में फिर अव्वल
सोमवार को दैनिक टीकाकरण में प्रयागराज सूबे भर में अव्वल रहा। पहले स्थान पर रहे जिले में 38474 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसके साथ ही संगमनगरी में 53 लाख 15 हजार 588 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। दूसरे स्थान पर राजधानी लखनऊ रहा, जहां 33770 लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई गई।

सरकार के निर्णय के बाद किशोरों का टीकाकरण किए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शासन से जारी होने वाली गाइड लाइन का इंतजार है। निर्देश मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. नानक सरन, सीएमओ प्रयागराज 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed