फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Prayagraj Mandal tops the country by running 224 trains at a speed of 130

प्रयागराज : 224 ट्रेनों को 130 की स्पीड से चलाकर देश में अव्वल हुआ प्रयागराज मंडल

Tue, 12 Oct 2021 02:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Oct 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Prayagraj Mandal tops the country by running 224 trains at a speed of 130
prayagraj news : प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : prayagraj
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के खाते में एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है। प्रयागराज देश का पहला ऐसा रेल मंडल हो गया है जहां चल रहीं 224 ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। ट्रेनों की स्पीड बढ़ने के साथ ही मंडल में समय पालनता का ग्राफ भी 92 फीसदी आ गया है। जबकि कोरोना काल के पहले यहां औसतन 46 फीसदी ट्रेनें ही समय पर चल पा रही थीं।
विज्ञापन


सोमवार को यह जानकारी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में डीआरएम मोहित चंद्रा ने दी। डीआरएम ने बताया कि प्रयागराज मंडल में तकरीबन 300 ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें 224 ट्रेनों की स्पीड 130 किमी प्रति घंटे हो गई है। यह आंकड़ा भारतीय रेल के किसी भी अन्य मंडल की तुलना में सर्वाधिक है।
विज्ञापन


इस वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में एक भी दुर्घटना नहीं हुई। इसके अलावा अप्रैल से सितंबर के मध्य प्रयागराज मंडल ने कुल 716 करोड़ रुपये की कमाई की। डीआरएम ने इस दौरान कई अन्य उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी। प्रयागराज जंक्शन की रिमॉडलिंग कब शुरू होगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह बड़ा काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीआर मुख्यालय को इसकी पूरी डिटेल भेज दी गई है। जो भी निर्णय होगा वह मुख्यालय स्तर से ही होगा। इस अवसर पर एडीआरएम अजीत कुमार सिंह, अमित मिश्र, अतुल गुप्ता, सीनियर डीसीएम  विपिन सिंह, सीनियर डीएससी मनोज कुमार सिंह, पीआरओ अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

अन्य प्रमुख बातें
  • अप्रैल से सितंबर के मध्य 21 लेवल क्रासिंगों को किया बंद, 16 लिमिटेड हाइट सबवे का हुआ निर्माण।
  • मेरी सहेली टीम द्वारा अकेले सफर कर रहीं 18872 महिला यात्रियों को पहुंचाई गई सहायता।
  • रेलवे सुरक्षा बल ने अप्रैल से सितंबर 2021 तक 266 खोए बच्चों को बचा कर उनके परिवारजनों या चाइल्ड लाइन को सौंपा।
  • रेल टिकट दलाली में पकड़े गए 26 लोग, 724 अवैध वेंडरों की भी हुई धरपकड़।
  • सोलर ऊर्जा से मंडल ने इस वित्तीय वर्ष 2189835 यूनिट बिजली का उत्पादन किया, 72.51 लाख रुपये की हुई बचत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed