फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj police took the mother and sister of the killer of the inspector's son

प्रयागराज : दरोगा पुत्र के हत्यारोपी झोलाछाप के मां व बहन को ले गई प्रयागराज पुलिस

Thu, 31 Aug 2023 04:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 04:36 PM IST
सार

फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर गौरा निवासी रोहित यादव दरोगा काफी दिनों से प्रयागराज के थरवई में ही रहकर जनकल्याण चिकित्सालय का संचालन करता था। दरोगा के बेटे की हत्या के बाद फरार रोहित की तलाश में प्रयागराज थरवाई थाने की पुलिस रामापुर पहुंची।

विज्ञापन
Prayagraj police took the mother and sister of the killer of the inspector's son
झोलाछाप रोहित यादव के आवास पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के थरवई 40 नंबर गुमटी मोहल्ले में बुधवार की शाम दरोगा के बेटे पंकज यादव की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी झोलाछाप चिकित्सक रोहित यादव की तलाश में प्रयागराज पुलिस ने रात में उसके घर दबिश दी। तलाशी के बाद पुलिस उसकी मां व बहन को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के रामापुर गौरा निवासी रोहित यादव दरोगा काफी दिनों से प्रयागराज के थरवई में ही रहकर जनकल्याण चिकित्सालय का संचालन करता था। दरोगा के बेटे की हत्या के बाद फरार रोहित की तलाश में प्रयागराज थरवाई थाने की पुलिस रामापुर पहुंची। उस समय घर पर कोई भी पुरुष मौजूद नहीं था। ग्रामीणों के अनुसार तीन पुलिस वाहनों से पहुंचे पुलिसकर्मी रोहित की मां सोना देवी व बहन सोना देवी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


आरोपी के घर ताला लटक रहा है। गांव में इस बात की भी चर्चा है कि शाम को रोहित के दुर्घटना में घायल होने की सूचना पूर्व प्रधान के पास आई थी। जिसके बाद परिजन प्रयागराज के लिए निकले लेकिन दबिश के दौरान पुरुष घर नहीं लौटे थे। फतनपुर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रयागराज पुलिस ने दबिश दिया था। किसे पकड़कर ले गई। यह जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

झोलाछाप पिता के साथ मरीजों को दवा देते रोहित बन बैठा डॉक्टर

दरोगा के बेटे पंकज यादव की रुपये के लिए हत्या करने वाला रोहित मनबढ़ स्वभाव का है। वह अपने झोला छाप पिता अमरनाथ के साथ मरीजों को दवा देने में हाथ बटाता था। उनके साथ रहते हुए वह मरीजों को इंजेक्शन लगाने से लेकर दवा भी देने लगा था। कुछ दिनों तक प्रयागराज में किसी प्राइवेट अस्पताल में भी काम किया। बाद में उसने क्लीनिक खोल ली। बताते हैं कि झोलाछाप चिकित्सक अमरनाथ के खिलाफ लोगों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई भी की थी। कुछ दिनों तक क्लीनिक बंद थी लेकिन बाद में फिर संचालन करने लगा।

मामूली विवाद में गाजी की बाग में मारी थी गोली


झोलाछाप डॉक्टर बने रोहित ने तीन साल पहले रानीगंज के गाजी की बाग में मामूली विवाद में युवक को गोली मार दी थी। इसके अलावा रोहित ने होमगार्ड रविंद्र यादव और डॉक्टर एसएम यादव को भी सरेआम पीटा था। उसके खिलाफ रानीगंज व फतनपुर में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पहला मुकदमा वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था। वह कब किससे विवाद कर ले। इस बात का कोई ठिकाना नहीं रहता था। मारपीट व विवाद को देखते हुए वह प्रयागराज जाकर क्लीनिक खोल लिया। रामापुर समेत आसपास के लोगों को एसआरएन में डॉक्टर की नौकरी करने की बात बताता था। इतना ही नहीं दूसरों को नौकरी दिलाने का दावा भी करता था। उसकी मानधाता के हैंसी में शादी हुई है।

मां लड़ चुकी है प्रधान का चुनाव, पांच भाइयों में तीसरे नंबर का है रोहित
 

बिना किसी डिग्री के डॉक्टर बना रोहित यादव पांच भाई हैं। बड़ा भाई मुलायम यादव बहरिया ससुराल में रहता है। दूसरे नंबर का भाई जौनपुर में कृषि रक्षा इकाई में कार्यरत है। दो छोटे भाई मान सिंह और सुरजीत सिंह घर पर ही रहकर शटरिंग का काम करते हैं। मां सोना देवी रामापुर से प्रधान पद पर चुनाव लड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed