फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police Three measures including line inspector, line spot on irregularities, negligence Allahabad News

Prayagraj News: अनियमितता, लापरवाही पर नैनी इंस्पेक्टर समेत तीन नपे, लाइन हाजिर

Mon, 21 Sep 2020 10:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Sep 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Police Three measures including line inspector, line spot on irregularities, negligence Allahabad News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित के कार्यकाल में नियुक्ति पाने वाले लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। रविवार को ऐसे ही तीन पुलिसकर्मियों को उनकी वर्तमान तैनाती से हटा दिया गया। इनमें नैनी इंस्पेक्टर राजकिशोर समेत तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। तीनों को लाइन भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


जिन तीन पुलिसकर्मियों को रविवार को लाइन हाजिर किया गया, उनमें नैनी इंस्पेक्टर राजकिशोर, अरैल चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह व नैनी कस्बा चौकी प्रभारी राकेश राय शामिल हैं। पुलिस की ओर से बताया गया कि तीनों को कार्य में अनियमितता, लापरवाही व कानून व्यवस्था में शिथिल नियंत्रण पर हटाया गया। बता दें कि पूर्व एसएसपी अभिषेक दीक्षित के कार्यकाल में जिन इंस्पेक्टरों की बतौर प्रभारी तैनाती खासा चर्चा में रही, उनमें राजकिशेार भी शामिल थे।
विज्ञापन


करीब साल भर पहले उन्हें जोन कार्यालय से गैर जनपद स्थानांतरित किया गया था। पूर्व में भी कई गंभीर मामलों में उनकी ओर से लापरवाही बरते जाने की बात सामने आई थी। मऊआइमा में उनके कार्यकाल में हुई एक मुठभेड़ भी खासा चर्चा में रही, जिसमें गिरफ्तार बदमाश इश्तियाक के कब्जे से बिना ट्रिगर वाला तमंचा बरामद किया गया था। पुलिस का दावा था कि यह बदमाश बैंक मैनेजर अनिल कुमार दोहरे हत्याकांड में शामिल था, जिसे मुठभेड़ में पकड़ा गया। लेकिन बिना ट्रिगर वाले तमंचे की बरामदगी ने दावों पर ही सवालिया निशान खड़े कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले थरवई में बतौर प्रभारी तैनाती के दौरान खुलासे की जल्दबाजी में उन्होंने दोहरे हत्याकांड में दीवान के निर्दोष बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में पता चला कि हत्याकांड को स्मैक के लती गिरोह ने लूट की नीयत से अंजाम दिया था जिसके बाद दीवान के बेटे को निर्दोष करार दिया गया। नैनी में तैनाती के साथ ही उन पर कई अन्य तरह के भी आरोप लगे।

यह भी चर्चा रही कि आवास होने के बावजूद उन्हें नैनी में पोस्टिंग दी गई। इसी तरह कस्बा चौकी प्रभारी राकेश राय को भी नियमविरुद्ध तरीके से तैनाती दी गई। नैनी मेें यह उनकी दोबारा तैनाती थी जबकि रीपोस्टिंग पर मुख्यालय स्तर से रोक है। इसके अलावा अरैल चौकी भ्प्रभारी धीरेंद्र सिंह का भी आवास नैनी में होने के बावजूद उन्हें थाना क्षेत्र स्थित चौकी का प्रभारी बनाया गया। 

अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा

नैनी थाने में तैनाती के लिए नियमों को ताक पर रखे जाने के मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। तीन दिन पहले के अंक में इस मुद्दे पर खबर भी प्रकाशित की गई थी। जिसमें बताया गया था कि यहां आधा दर्जन ज्यादा पुलिसकर्मी ऐसे हैं जिन्होंने नियमविरुद्ध तरीके से तैनाती पाई। किसी ने जुगाड़ से दोबारा तैनाती पाई तो किसी ने इसी क्षेत्र में आवास होने के बावजूद नियुक्ति करा ली। सूत्रों का कहना है कि अभी भी एक चौकी के प्रभारी के रूप में वह दरोगा तैनात है, जिसका उसकी चौकी से बमुश्किल दो किमी की दूरी पर निजी आवास स्थित है। इसी तरह तीन सिपाहियों के बारे में भी यही चर्चा आम है। 
  • अनियमितता की शिकायतें मिलीं थीं जिस पर जांच कराई गई। प्रारंभिक रूप से आरोप सही पाए गए, जिस पर तीनों पुलिसकर्मियों को फिलहाल लाइन हाजिर कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई विस्तृत जांच रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी। -सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed