फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police: Prayagraj's entire SOG disbanded; 44 police personnel removed.

प्रयागराज पुलिस : एमडी फैक्टरी पकड़े जाने पर कड़ा एक्शन, प्रयागराज की पूरी एसओजी भंग, हटाए गए 44 पुलिसकर्मी

Fri, 04 Sep 2026 09:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2026 09:02 PM IST
सार

प्रयागराज कमिश्नरेट की पूरी एसओजी टीम भंग कर दी गई है। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया के इस फैसले से महकमे में खलबली मची है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर टीम भंग किए जाने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है।

विज्ञापन
Prayagraj Police: Prayagraj's entire SOG disbanded; 44 police personnel removed.
पीयूष मोर्डिया, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज कमिश्नरेट की पूरी एसओजी टीम भंग कर दी गई है। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया के इस फैसले से महकमे में खलबली मची है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर टीम भंग किए जाने की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। पुलिस महकमे में चर्चा है कि मांडा में लंबे समय से चल रही ड्रग फैक्टरी की स्थानीय पुलिस और एसओजी को भनक न लगने को कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रयागराज में एसओजी की अलग-अलग टीमों में कुल 44 पुलिसकर्मी शामिल थे। इनमें सेंट्रल जोन के 11, नगर जोन के 14, गंगानगर के 10 और यमुनापार के नौ पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम को भंग किए जाने के बाद अब इन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों और अन्य जिम्मेदारियों में भेजे जाने की संभावना है।

विज्ञापन

एसओजी के सूचना तंत्र पर खड़े हुए सवाल

मांडा के ग्रामीण इलाके में आबादी से दूर शेड बनाकर ड्रग तैयार किए जाने का मामला मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद सामने आया। बताया जा रहा है कि यहां बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थ तैयार किए जा रहे थे। एसओजी का काम अपराध और अपराधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं जुटाना और गंभीर मामलों में स्थानीय पुलिस की मदद करना है। मांडा में लंबे समय तक ड्रग फैक्टरी चलने और स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी न हो पाने से एसओजी के सूचना तंत्र पर सवाल खड़े हुए हैं।

विज्ञापन

 

नए सिरे से गठित होगी एसओजी

एसओजी भंग होने के बाद अब नए सिरे से टीम गठित किए जाने की संभावना है। नई टीम में किन पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाएगा, इस पर जल्द निर्णय होने की चर्चा है। वहीं, मांडा ड्रग फैक्टरी प्रकरण में स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र की विफलता और संभावित लापरवाही की समीक्षा किए जाने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed