फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police Deployment of in-charges in nine police stations

Prayagraj Police : नौ थानों में प्रभारियों की तैनाती, 12 इंस्पेक्टर सहित 29 के कार्यक्षेत्र बदले

Sat, 29 Oct 2022 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 29 Oct 2022 09:24 PM IST
सार

हाल ही में खून तस्कर व वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ करने वाले जार्जटाउन इंस्पेक्टर बृजेश सिंह को नैनी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा ज्ञानेश्वर मिश्रा को मेजा, वीरेंद्र कुमार सोनकर को खीरी, अरविंद कुमार गौतम को मांडा, रामाश्रय यादव को करेली, अनिल कुमार को बारा, यशपाल सिंह को फूलपुर थाने का चार्ज दिया गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj Police Deployment of in-charges in nine police stations
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के नौ थानों में शनिवार को नए प्रभारियों की तैनाती कर दी गई। साथ ही अब तक कमान संभाल रहे छह प्रभारियों को पैदल कर दिया गया। कई दरोगाओं के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। कुल 12 इंस्पेक्टरों समेत 39 पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है। पैदल होने वालों में अब तक बतौर प्रभारी तैनात रहे नैनी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार वर्मा, मांडा इंस्पेक्टर अरुण कुमार, खीरी इंस्पेक्टर अनिल कुमार वर्मा, बारा इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, फूलपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय व सरायइनायत थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे शामिल हैं। 

विज्ञापन



हाल ही में खून तस्कर व वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ करने वाले जार्जटाउन इंस्पेक्टर बृजेश सिंह को नैनी थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा ज्ञानेश्वर मिश्रा को मेजा, वीरेंद्र कुमार सोनकर को खीरी, अरविंद कुमार गौतम को मांडा, रामाश्रय यादव को करेली, अनिल कुमार को बारा, यशपाल सिंह को फूलपुर थाने का चार्ज दिया गया है। एसओ धीरेंद्र सिंह को मेजा से जार्जटाउन, अश्वनी कुमार सिंह को शाहगंज व अरविंद कुमार राय को सरायइनायत थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार वर्मा को प्रभारी डायल 112, इंस्पेक्टर अनिल वर्मा, अरुण कुमार व एसआई अमित कुमार राय को विवेचना सेल, राजीव श्रीवास्तव को एसएसआई थरवई, सुशील कुमार दुबे को एसएसआई नवाबगंज, महावीर सिंह को प्रभारी चौकी बड़गांव सोरांव, दिवाकर सिंह को प्रभारी भीरपुर, करछना, सचिंद्र यादव को डांडी नवाबगंज चौकी प्रभारी बनाया गया है। कई दरोगाओं को भी इधर से उधर किया गया है।  


अंडर ट्रांसफर पर मेहरबानी क्यों? 
जिले में स्थानांतरणधीन होने के बावजूद कुछ दरोगा व इंस्पेक्टर प्रभारी के पद पर तैनात हैं। इनमें शंकरगढ़ एसओ मनोज सिंह व लालापुर एसओ शेर सिंह यादव का नाम भी शामिल है। इसके अलावा नैनी, कर्नलगंज, करेली, सोरांव थाने की चौकियों व एसएसआई के पद पर भी ऐसे पुलिसकर्मियों की तैनाती है। तबादला आदेश जारी हुए चार महीने बीतने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया है। गौरतलब है कि जिले के 56 दरोगाओं को एक जिले में छह साल की कार्य अवधि पूरी करने पर स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed