फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Police announced reward on Atiq sister Ayesha Noori and Ashraf wife Zainab

UP: अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब की बढ़ीं मुश्किलें; उमेशपाल हत्याकांड में पुलिस ने किया ये काम

Tue, 02 Apr 2024 07:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Apr 2024 07:45 AM IST
सार

प्रयागराज पुलिस ने अतीक की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। दोनों की उमेश पाल हत्याकांड में लंबे समय से तलाश चल रही है।

विज्ञापन
Prayagraj Police announced reward on Atiq sister Ayesha Noori and Ashraf wife Zainab
जैनब और शाइस्ता परवीन। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। दोनों हत्याकांड के बाद से ही फरार हैं। आयशा अतीक की तीसरे नंबर की बहन है और मेरठ के भवानीनगर की रहने वाली है। 
विज्ञापन


उसका पति डॉ. अखलाक उमेश पाल हत्याकांड में बतौर साजिशकर्ता पहले ही जेल भेजा जा चुका है। हत्याकांड में फरार चल रहा पांच लाख का इनामी गुड्डू मुस्लिम वारदात के बाद आयशा नूरी के मेरठ स्थित घर पर गया था। इसका खुलासा वहां लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज से हुआ था।
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि आयशा व डॉ. अखलाक ने ही गुड्डू मुस्लिम को 50 हजार रुपये भी दिए। अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाए जाने के दौरान भी वह कार में पीछे-पीछे आई थी। यही नहीं उमेश पाल हत्याकांड के बाद छह मार्च को उसने प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर अतीक-अशरफ को निर्दोष भी बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब हटवा की रहने वाली है और अब तक उसका सुराग नहीं मिल सका है। जैनब पर आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में वह भी शामिल थी। उसे साजिश से लेकर वारदात को अंजाम दिए जाने तक की एक-एक गतिविधि की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed