फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: PDA vacated many illegal occupations in Neemsarai

प्रयागराज : नीमसराय में पीडीए ने खाली कराए कई अवैध कब्जा

Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: PDA vacated many illegal occupations in Neemsarai
नीमसराय में पीडीए ने हटाया अवैध कब्जा
विज्ञापन

प्रयागराज। अवैध प्लाटिंग, कब्जा और निर्माण के खिलाफ पीडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को पीडीए ने धूमनगंज के नीमसराय में अवैध कब्जा धारकों से भवन खाली कराए। जोनल अधिकारी बीपी सिंह के नेतृत्व में नीम सराय आवास योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस 285/24 एवं एलआईजी 196/2, 196/3, 196/4 पर अवैध रूप से काबिज व्यक्तियों को हटाया गया। साथ ही सीलबंदी की कार्रवाई करते हुए उन भवनों को पुन: प्राधिकरण द्वारा अपने कब्जे में लिया गया। जोनल अधिकारी बीपी सिंह के मुताबिक खाली कराए भवनों के आवंटन से पीडीए को एक करोड़ रुपये की आय होगी। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय अवर अभियंता संदीप कुमार, जेएम सिंह, भवन निरीक्षक राजनाथ त्रिपाठी, संबंधित राजस्व लिपिक जय प्रकाश दीक्षित, क्षेत्रीय पुलिस बल एवं पीडीए प्रवर्तन टीम के सदस्य मौजूद रहे। वहीं पीडीए सचिव अजीत कुमार सिंह के मुताबिक आगे भी पीडीए की ओर से इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए सूची तैयार कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed